उत्तर प्रदेश

Mahakumbh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी रहे मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को प्रयागराज के दौरे पर पहुंच चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है. स्नान के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना भी की. उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी मौजूद रहे.

राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

इसके पहले राष्ट्रपति बमरौली एयरपोर्ट पहुंची. यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने स्वागत किया. वहां से अरैल पहुंचीं, फिर बोट पर सवार होकर मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल के साथ संगम पहुंचीं और स्नान किया. इस दौरान उन्होंने पक्षियों को दाना भी खिलाया.

देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण है. बता दें कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में राष्ट्रपति ने आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार दिया है.

अक्षयवट के किए दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन किया. सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है. यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है. इसके अलावा वह बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करेंगी. राष्ट्रपति डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी, जिसमें महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है.

यह भी पढ़ें-महाकुंभ में दिखी नारी शक्ति की झलक, 246 महिलाओं ने ली नागा संन्यासिनी की दीक्षा, महामंडलेश्वर जैसे पदों पर भी हुईं विराजमान

43 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचे

ज्ञात हो कि 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. उधर महाकुंभ के चलते प्रयागराज शहर में जबरदस्त भीड़ है. इसे देखते हुए सुरक्षा के और इंतजाम किए गए हैं. कई जगह वनवे ट्रैफिक लागू किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Shailendra Verma

Recent Posts

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

15 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

36 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

55 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 hour ago