Ed Sheeran Bangalore Controversy: वर्ल्ड फेमस ब्रिटिश पॉप सिंगर एड शीरन (Ed Sheeran) इन दिनों भारत टूर पर है. इसी बीच उनका बेंगलुरु (Bengaluru) से एक विडियो वायरल हो रहा है. हाल ही में बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) के साथ उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब पुलिस ने उनके अचानक आयोजित किए गए स्ट्रीट परफॉरमेंस को बीच में ही रोक दिया. पुलिस ने दावा किया कि उन्हें प्रदर्शन के लिए पूर्व अनुमति नहीं मिलने के कारण हस्तक्षेप करना पड़ा.
इस घटना पर अब एड शीरन ने टिप्पणी की, जिसमें कहा गया कि प्रदर्शन के लिए आवश्यक अनुमति थी. इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में उन्होंने लिखा, “हमें परफॉर्म करने की अनुमति थी, इसलिए हम उसी जगह पर परफॉर्म कर रहे थे-यह पहले से ही प्लान किया गया था. हम यूं ही अचानक वहां नहीं पहुंच गए. हालांकि सब ठीक है. आज रात शो में मिलते हैं.”
एड शीरन चर्च स्ट्रीट पर एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के सामने पहुंचे, जहां पर परफॉर्म करने के लिए दो माइक्रोफोन और एक गिटार रखा गया था. सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के अनुसार, जैसे ही गायक ने अपने लोकप्रिय ट्रैक ‘Shape of You’ का अनप्लग्ड वर्शन परफॉर्म करना शुरू किया, एक पुलिस अधिकारी आया और उसने स्पीकर को डिस्कनेक्ट कर दिया, जिससे उसका परफॉर्म करना बंद हो गया.
रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस को गायक के खिलाफ सार्वजनिक उपद्रव की शिकायत भी मिली थी. वीडियो को ऑनलाइन काफी पसंद किया गया. एक रेडिट उपयोगकर्ता ने टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘हाहाहा’ केवल भारत में’ उन पलों में से एक” दूसरे ने साझा किया, “यह बहुत शर्मनाक है.”
जहां कुछ लोगों ने गायक को रोकने के लिए पुलिस की आलोचना की, वहीं अन्य ने तर्क दिया कि वह बस अपना काम कर रहे थे. एड शीरन 9 फरवरी को बेंगलुरु के नाईस ग्राउंड्स में एक कॉन्सर्ट करेंगे. यह पहली बार है जब एड शीरन बेंगलुरु में प्रदर्शन कर रहे हैं. बेंगलुरु के बाद, शीरन 12 फरवरी को शिलांग के जेएन स्टेडियम में प्रदर्शन करेंगे. उनका अंतिम पड़ाव 15 फरवरी को गुरुग्राम के लीजर वैली ग्राउंड्स में होगा.
ये भी पढ़ें: एकता कपूर ने की PM मोदी की सराहना, कहा- भारत को मनोरंजन का केंद्र बनाने का उनका नजरिया प्रेरणादायक
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…
Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…
पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…
Punjab Police Success: पंजाब पुलिस की AGTF ने ऑपरेशन 'शहीद' के तहत 10 महीने तक…
पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…