stock market
इजरायल-ईरान संघर्ष को दरकिनार करते हुए भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुए। दिन के अंत में सेंसेक्स 677.55 अंक या 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,796.15 और निफ्टी 227.90 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 24,946.50 पर बंद हुआ।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 541.05 अंक या 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,768.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 174.40 अंक या 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,549.20 पर बंद हुआ।
आईटी सेक्टर ने बाजार को लीड किया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.57 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। मेटल, रियल्टी, इन्फ्रा, कमोडिटीज, पीएसई और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई है।
सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील,इटरनल, एलएंडटी, आईटीसी और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स थे। टाटा मोटर्स और सन फार्मा टॉप लूजर्स थे।एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार रूपक दे ने कहा, “निफ्टी में तेज रैली देखने को मिली है। अगर निफ्टी 25,000 के स्तर को पार करता है तो 25,350 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। वहीं, सपोर्ट 24,850 पर है। मौजूदा समय में निवेशक ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।”
ये भी पढे़:ईरानी हमलों से इजरायल में अदाणी का हाइफा पोर्ट अप्रभावित, नुकसान की खबर झूठ
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:44 पर सेंसेक्स 152.78 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,271.38 और निफ्टी 43.40 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,756.10 पर था। इसके अतिरिक्त, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गोल्ड की कीमतें 0.43 प्रतिशत गिरकर 99,840 रुपए हो गई है। जानकारों के मुताबिक, सोने की कीमतों के लिए आने वाले समय में अमेरिका में ब्याज दरों पर निर्णय, ईरान-इजरायल तनाव और ट्रेड डील अहम फैक्टर्स होंगे।
-भारत एक्सप्रेस
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…
पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…
India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…
BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…