उपराज्यपाल वीके सक्सेना. (फाइल फोटो)
Delhi IAS Officers Transfer: दिल्ली सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर 23 आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) में स्थानांतरित/तैनात किया गया है.
इसके अलावा भी 13 और अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 2012 बैच के प्रिंस धवन को डीटीसी का एमडी और परिवहन विभाग का विशेष आयुक्त नियुक्त किया गया है. वहीं 2012 बैच के कृष्ण कुमार सिंह को सहकारी रजिस्ट्रार सोसायटी और अतिरिक्त एमडी (डीसीएचएफसी) का प्रभार दिया गया है.
इनके अलावा 2013 बैच की तपस्या राघव, 2014 बैच के एडा राजा बाबू, 2024 बैच के रवि दधिच, 2014 बैच की IAS अधिकारी सौम्या सौरभ जैसे नाम भी आदेश में शामिल हैं.
बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली सरकार ने 38 आईएएस और DANICS के तबादले के आदेश जारी किए थे. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इसके आदेश दिए थे. पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…