बिजनेस

Bharat Jhukega Nahi: स्टॉक मार्केट रुकेगा नहीं, भारत झुकेगा नहीं!

Indian Stock Market: अमेरिकी शॉर्टसेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट्स से भारतीय शेयर बाजार को हुए नुकसान की खबरों के बीच‌ ट्रेड सर्किल नेटवर्क ने निवेशकों को उत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ दिया है. 10 अगस्त को हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट में सेबी अध्यक्ष और अडानी ग्रुप में वित्तीय संबंधों का दावा किया गया था, जिसका सेबी और अडानी ग्रुप दोनों ने पुरजोर तरीके से खंडन किया. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट्स को ट्रेड एक्सपर्ट्स भारतीय शेयर बाजार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करार दे रहे हैं.

ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार क्योंकि दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में विदेशी ताकतें नहीं चाहतीं कि भारतीय उद्योगपति इस कदर दुनिया को चुनौती दें. हालांकि, जानकारों का मानना है कि अब भारतीय शेयर बाजार में जो तेजी आ रही है, वह कायम रहेगी.


ट्रेड सर्किल नेटवर्क की ओर से एक संदेश दिया गया है, जो यहां आप देख सकते हैं-

“भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स ने हाल ही में 80 हजार का आँकड़ा छू कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. यह शेयर बाजार के इतिहास में सेंसेक्स की सबसे तेज 10,000 अंकों की वृद्धि थी. पिछले कुछ वर्षों में शेयर मार्केट निवेश के लिए देश का पसंदीदा विकल्प बन रहा है और विशेषकर युवाओं का भरोसा भी मार्केट पर बढ़ा है.”

“भारतीय शेयर बाजार में तेजी आने का बड़ा कारण है लगातार आगे बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीय कंपनियों पर छोटे-बड़े हर तरह के निवेशकों का भरोसा. पर लगातार प्रगति की नई ऊँचाइयों को छूता भारत और भारतीय शेयर बाज़ार की तरक़्क़ी बहुत से लोगों से देखी नहीं जा रही.”

“इसीलिए निवेशकों का पैसा डुबा कर अपनी जेब गरम करने वाले शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग और उसके मुखिया नेट एंडरसन ने ‘जार्ज सोरोस एंड कंपनी’ के इशारे पर भारतीय बाज़ार के ख़िलाफ़ एक बार फिर साज़िश रची है.”

“SEBI की मुखिया पर निराधार आरोप लगाकर वह एक बार फिर से शॉर्ट सेलिंग के माध्यम से करोड़ों रुपये कमाने की फ़िराक़ में है. अडानी समूह और SEBI चीफ दोनों ने अपना पक्ष रख दिया है, वित्तीय विशेषज्ञ भी अपनी राय स्पष्ट रूप से रखते हुए रिपोर्ट को ख़ारिज कर चुके हैं.”

“आज हम आप सभी से एक गंभीर निवेदन करने आये हैं, भारतीय बाज़ार और निवेशकों की बर्बादी की राह देखने वाले हिंडनबर्ग और उनके मालिक अपनी पोज़ीशंस लेकर बैठे हुए हैं और सोमवार को मार्केट गिरने का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि वह हमें लूट कर खरबों रुपए कमा सकें.”

“हम आप सभी से यह अनुरोध करते हैं कि सोमवार को जब बाज़ार खुले तो भारत के दुश्मनों को मुँहतोड़ जवाब देना है. जो ‘भारत की बर्बादी’ में अपना फ़ायदा देखते हैं उनके मंसूबों पर पानी फेर कर उन्हें भारत की ताक़त दिखाना है.”

“इसलिए शपथ लीजिए कि आप कल कोई भी स्टॉक बेचेंगे नहीं और इस अति महत्वपूर्ण मैसेज 10 भारतीयों को फॉरवर्ड ज़रूर कीजिए.”

भारतीय शेयर बाज़ार इन शॉर्ट सेलर्स के आगे झुकेगा नहीं!

#BharatJhukegaNahi

जनहित में जारी – ट्रेड सर्किल नेटवर्क!

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

2 hours ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

2 hours ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

3 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

4 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

4 hours ago