बिजनेस

Share Market: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, इन 10 स्टॉक ने लगाई लंबी छलांग, खरीदने वाले होंगे मालामाल

Share Market: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में खुले. शुरुआती कारोबार में आईटी और मीडिया सेक्टर में खरीदारी देखी गई. सुबह करीब 9.27 बजे सेंसेक्स 454.70 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 75,903.75 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 133.40 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 23,041 पर था.

निफ्टी बैंक 253.90 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 49,956.50 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 306.10 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 51,123.20 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 180.35 अंक या 1.15 प्रतिशत चढ़कर 15,927.95 पर था. बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, भारतीय बाजार में दो रुझान महत्वपूर्ण बने हुए हैं. पहला यह कि घरेलू खपत थीम लोकप्रिय हो रही है.

उन्होंने आगे कहा, “दूसरा यह कि रक्षा/शिपिंग जैसी कमजोर थीम को सपोर्ट मिल रहा है. उपभोक्ता केंद्रित डिजिटल स्टॉक भी मजबूत स्थिति में हैं. यह ट्रेंड जारी रह सकता है.” सकारात्मक शुरुआत के बाद, निफ्टी को 22,850 पर सपोर्ट मिल सकता है, इससे पहले 22,750 और 22,700 पर सपोर्ट देखा जा सकता है.

ये 10 स्टॉक्स बने रॉकेट

चॉइस ब्रोकिंग के हार्दिक मटालिया ने कहा कि ऊपरी स्तर पर, पहले 23,000 स्तर और इसके बाद 23,100 और 23,200 स्तर पर तत्काल प्रतिरोध हो सकता है. इस बीच, सेंसेक्स पैक में, जोमैटो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टीसीएस, भारती एयरटेल और एसबीआई टॉप गेनर्स थे. जबकि, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे.

अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में, डॉव जोन्स 0.92 प्रतिशत बढ़कर 41,964.63 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.08 प्रतिशत बढ़कर 5,675.29 पर पहुंच गया और नैस्डैक 1.41 प्रतिशत बढ़कर 17,750.79 पर बंद हुआ.

यह भी पढ़े-ं Stock Market: लगातार गिरावटों के बाद अब मजबूत वापसी कर रहा भारतीय शेयर बाजार, इन सेक्टर्स में शुरू हुई खरीदारी

एशियाई बाजारों में, केवल हांगकांग और चीन लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि जापान, सोल, जकार्ता और बैंकॉक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 19 मार्च को 1,096.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 2,140.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago