बिजनेस

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex तेजी के साथ 77,320.49 पर पहुंचा, Nifty चढ़कर 23,488 पर

Share Market Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा  रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर नरमी के संकेत दिए जाने के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में खुले. शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली. सुबह करीब 9.32 बजे सेंसेक्स 414.98 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,320.49 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 137.80 अंक या 0.59 प्रतिशत चढ़कर 23,488.20 पर था.

निफ्टी बैंक 393.45 अंक या 0.78 प्रतिशत चढ़कर 50,987.00 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 524.75 अंक या 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,375.50 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 238.45 अंक या 1.47 प्रतिशत चढ़कर 16,423.40 पर था.

बाजार पर नजर रखने वालों ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही की आय रिपोर्ट में भी मजबूत परिणाम आने की उम्मीद है, जिससे ओवरऑल सेंटीमेंट में सुधार हो सकता है. उन्होंने कहा कि निफ्टी का रुझान सकारात्मक बना हुआ है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च हेड देवर्ष वकील ने कहा, “निफ्टी को 200 एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) के 23,400 स्तर पर तत्काल प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है. अगर यह बाधा पार हो जाती है तो बाजार निकट भविष्य में 23,800 के अगले प्रतिरोध स्तर की ओर बढ़ सकता है. निफ्टी के लिए सपोर्ट 23,200-23,250 बैंड की ओर बढ़ गया है.”

ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

इस बीच, सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, पावरग्रिड, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और सन फार्मा टॉप गेनर्स रहे. जबकि टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और इंफोसिस टॉप लूजर्स रहे.

वहीं अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को आखिरी कारोबारी सत्र में डॉव जोन्स 0.08 फीसदी बढ़कर 41,985.35 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.08 प्रतिशत बढ़कर 5,667.56 पर पहुंच गया और नैस्डैक 0.52 प्रतिशत बढ़कर 17,784.05 पर बंद हुआ.

एशियाई बाजारों में हांगकांग, जकार्ता, चीन, जापान, सोल और बैंकॉक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 21 मार्च को अंतिम कारोबारी सत्र में लगातार दूसरे दिन अपनी खरीदारी जारी रखी और 7,470.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इस बीच, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने अपनी बिकवाली को आगे बढ़ाते हुए उसी दिन 3,202.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago