देश

तिरंगे के अपमान से लेकर इंडिगो के प्रतिबंध तक, जानें कब-कब विवादों में रहे कॉमेडियन Kunal Kamra

Comedian Kunal Kamra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बगैर नाम लिए कसे तंज को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा फिर सुर्खियों में हैं. कॉमेडियन के खिलाफ मुंबई के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब कुणाल मुसीबतों में फंसते दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले भी वह अपने बयान को लेकर हंगामा बरपा चुके हैं.

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए एक वीडियो अपलोड किया. वीडियो में उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ‘गद्दार’ बताया. इस वीडियो की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के सदस्यों ने तीखी आलोचना की और आक्रोश जताया. वीडियो के बाद शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कामरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

शिवसेना के विधायक मर्जी पटेल ने एमआईडासी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1), 353(2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

भाविश अग्रवाल से भिड़े थे कुणाल कामरा

कुनाल कामरा साल 2024 में ओला फाउंडर भाविश अग्रवाल से कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री, सर्विस को लेकर तीखी बहस हुई थी. कामरा ने ओला ई-स्कूटर सर्विस सेंटर की एक तस्वीर शेयर कर ओला की खस्ताहाल सेवाओं पर सवाल उठाया था, जिसे लेकर दोनों के बीच सोशल मीडिया पर खूब बहस हुई थी. कुणाल और भाविश के बीच बहस इतनी बढ़ी कि भाविश ने उन्हें ये तक कह दिया कि हमारे लिए काम करो, तुम्हारे फेल कॉमेडी करियर से ज्यादा पैसे देंगे.

यह भी पढ़ें- Kunal Kamra Controversy: डिप्टी सीएम Eknath Shinde पर कमेंट कर बुरे फंसे कुनाल कामरा, FIR दर्ज होते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप

साल 2022 में कॉमेडियन कुणाल कामरा पर भारतीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगा था. उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की एक एडिट की गई तस्वीर शेयर की थी. कामरा के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज को एक राजनीतिक दल के ध्वज से बदलने के लिए परिवाद दाखिल की गई थी. परिवाद वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने दायर किया था. उन्होंने कामरा के सोशल मीडिया पोस्ट को भारतीय राष्ट्रीय झंडे का अपमान बताया था.

इंडिगो ने लगाया था 6 महीने का प्रतिबंध

कुणाल को साल 2020 में इंडिगो और स्पाइसजेट समेत 4 एयरलाइन्स ने प्रतिबंधित कर दिया था. उन पर एक पत्रकार को फ्लाइट में परेशान करने का आरोप था. इंडिगो ने कामरा पर 6 महीने का प्रतिबंध लगाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago