बिजनेस

5 साल में इस कंपनी के शेयरों ने ‘बिग बी’ को दिया 5 गुना रिटर्न, कमाए इतने करोड़

Delhi: बॉलीवुड के शहंशाह माने जाने वाले ‘बिग बी’ यानी अमिताभ बच्चन की अदाकारी का लोहा सारी दुनिया मानती है. अस्सी साल से ज्यादा की उम्र में भी उनकी व्यस्तता दूसरे नए सितारे से कहीं ज्यादा है. अभिनय के अलावा अमिताभ बच्चन शेयर मार्केट से भी मोटी कमाई कर रहे हैं. एक छोटी कंपनी में खरीदे गए उनके शेयरों के दाम आज कई गुना बढ़ चुके हैं.

5 साल में 5 गुना रिटर्न

अमिताभ बच्चन के पोर्टफोलियो में एक ऐसी छोटी कंपनी भी शामिल है जिसके शेयरों ने बीते 5 साल में 5 गुना रिटर्न दिया है. वायरिंग कंपनी डीपी वायर्स (DP Wires) ने साल 2017 में मार्केट में अपना IPO लाया था. अमिताभ बच्चन ने इस कंपनी के आईपीओ खरीदे थे.

अमिताभ बच्चन के पास नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्टेड डीपी वायर्स के 3,32,800 शेयर हैं अगर कंपनी में इन शेयरों के अनुसार उनकी हिस्सेदारी देखी जाए तो वे कंपनी में 2.45 पर्सेंट के हिस्सेदार हैं. ऐस इक्विटी पर उपलब्ध डेटा से इस बात की जानकारी मिली है. डीपी वायर्स के आईपीओ आने के बाद अमिताभ बच्चन ने इसके शेयरों में निवेश किया था. जानकारी के अनुसार बिग बी के पास सितंबर 2018 से ही इस कंपनी के शेयर हैं.

74 रुपये के शेयर पहुंचे इतने पर

3 सितंबर 2018 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में डीपी वायर्स कंपनी के शेयर की कीमत 74 रुपये थी. तब से लेकर अभी तक डीपी वायर्स के शेयरों की कीमत में 4.87 गुना की बढोतरी हुई है. कल तक यानी 3 मार्च 2023 को कंपनी के शेयर साल 2018 के 74 रुपये से बढ़कर 359.85 रुपये के स्तर तक पहुंच गए हैं. बात करें कंपनी के मार्केट कैप की तो यह अब बढ़कर 488.92 करोड़ रुपये पहुंच गया है. जबकि सितंबर 2018 में कंपनी का मार्केट कैप 100.40 करोड़ रुपये के लेवल पर था.

इसे भी पढ़ें: Stock market closed: बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद, निफ्टी 1.57% चढ़ा,अदाणी ग्रुप, PSU बैंक, मेटल शेयर चढ़े

2.5 करोड़ को बना डाला 12 करोड़ रुपये

इन पांच सालों में कंपनी के शेयरो ने लगभग पांच गुना रिटर्न देते हुए अमिताभ बच्चन को काफी कमाई कराई है. वहीं बीते एक साल में डीपी वायर्स कंपनी के शेयरों ने करीब 20 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. बिग बी के निवेश के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये थी, वहीं आज इनकी कीमत बढ़ते हुए लगभग 12 करोड़ रुपये हो गई है.

Rohit Rai

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago