देश

Umesh Pal Murder Case: जान से मारने की धमकी, एक करोड़ की रंगदारी… उमेश पाल की पुरानी FIR से हत्याकांड में आया नया एंगल

अभिषेक पाण्डेय

Umesh Pal Murder Case: बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह उमेश पाल हत्याकांड मामले में जहां पुलिस अभी तक मुख्य हत्यारोपी तक नहीं पहुंच पाई है, वहीं घर वालों को जेल में बंद माफिया अतीक अहमद का डर सता रहा है. मृतक उमेश पाल की पत्नी और मां का कहना है कि जब जेल में बैठकर वह उमेश की हत्या करा सकता है तो घर के अन्य लोगों को भी नहीं छोड़ेगा. सरकार इस मामले में जल्द से जल्द न्याय दे और अतीक, उसके भाई, उसके बेटे और उसके गुर्गों को उसी तरह खत्म करे जैसे उसने उमेश पाल की हत्या की है. ये बातें मृतक उमेश पाल की पत्नी जया पाल और मां शांति देवी ने भारत एक्सप्रेस के साथ बातचीत में की.

भारत एक्सप्रेस को उमेश पाल की एक पुरानी एफआईआर भी मिली है, जो कि धूमनगंज थाने दी गई थी, जिसमें साफ लिखा है कि उनको एक जमीन को लेकर रंगदारी की धमकी अतीक से मिल रही थी, जबकि ये उनकी जमीन थी. इस एफआईआर की कॉपी में खालिद जफर, मोहम्मद मुस्लिम, दिलीप कुशवाहा के नाम का जिक्र है. साथ ही ये भी बताया गया है कि अतीक के गुर्गे उनको लगातार जमीन को लेकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि एक करोड़ दो, तभी इस जमीन पर पैर रखना. अगर नहीं दिए एक करोड़ तो मार दिए जाओगे.

इस एफआईआर में न्यायालय और पुलिस को पूरी जानकारी दिए जाने की बात भी लिखी गई है. बता दें कि चार्जशीट में अतीक के नाम का खुलासा भी उमेश पाल ने किया है. मालूम हो कि उमेश पाल की 24 फरवरी को दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई था. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. इसी की मदद से पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है, लेकिन घटना के एक हफ्ते बाद भी पुलिस मुख्य हत्यारोपी को पकड़ नहीं पाई है. वहीं भीड़भाड़ वाले इलाके में दिन-दहाड़े हुई इस हत्या के बाद से ही स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी सवालों के घेरे में है.

पढ़ें ये भी-Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में चोरी की बाइक का हुआ था इस्तेमाल, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

पत्नी ने कहा अतीक के पूरे कुनबे को मिले मौत की सजा

पुरानी एफआईआर के सम्बंध में पूछने पर उमेश पाल की पत्नी ने कहा कि इस चीज की जानकारी मुझे नहीं है. वारदात में आपने देखा कि अतीक अहमद का लड़का खुद मेरे पति को मार कर जा रहा है. पत्नी ने बताया कि वह कभी भी घर में किसी बात का जिक्र नहीं करते थे. जब वह काफी परेशान होते थे तो पूछने पर बताते थे कि उनको धमकी मिली है. बहुत कुछ वह घर में किसी को नहीं बताते थे. उमेश पाल की पत्नी ने कहा, “मेरी मांग है कि मेरे पति को न्याय दिलाएं. उन लोगों को सजा न दें उनको खत्म कर दें.”

मां ने कहा अतीक ने ही मेरे बेटे का अपहरण कराया था

मृतक उमेश पाल की मां ने कहा कि मेरा बेटा एडवोकेट था. चार अच्छे तो चार बुरे लोग भी उससे मिलते थे, अब क्या बात होती थी, ये नहीं पता. लेकिन उसकी अपनी रंजिश कोई नहीं थी. राजू पाल हत्याकांड के बाद ही ये सब शुरू हुआ. बीच में उसका उपहरण हुआ, जिसे स्वयं अतीक ने किया था. अब तो मेरे बेटे को मार डाला. अब सरकार से न्याय की उम्मीद है कि उसको उसी तरह मारे, जैसे उसने मेरे बेटे को मारा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

8 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

10 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

10 hours ago