गिफ्टिंग को तनावमुक्त और स्मार्ट बनाने के उद्देश्य के साथ मेंटर मनोज पटवारी, को-फाउंडर चंचल पटवारी और क्रिएटिव हेड एवं को-फाउंडर प्रेरणा जैन पटवारी मिलकर एक नया प्लेटफॉर्म ‘Shubhkamnayeh’लॉन्च करने जा रहे हैं, यह विशेष लॉन्च 30 नवंबर को भारत मंडपम में होगा.
आख़िरी समय में गिफ्ट ढूंढने की भागदौड़ अब खत्म होने वाली है. जन्मदिन भूल जाना हो, सालगिरह की तैयारियों में कमी रह जाना हो या फिर अचानक केक मंगवाने की परेशानी, इन सबका आसान समाधान लेकर आ रहा है शुभकामनाएं (Shubhkamnayeh).
बताया जा रहा है कि शुभकामनाएं (Shubhkamnayeh) का आइडिया खुद संस्थापकों के निजी अनुभवों से जन्मा, जब वे अक्सर महत्वपूर्ण मौकों पर सही गिफ्ट तलाशने में संघर्ष करते थे. इसी से प्रेरित होकर एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया गया, जहां लोग पूरे साल के लिए गिफ्ट पहले से शेड्यूल कर सकेंगे, ताकि कोई खास पल छूट न जाए.
कंपनी का विजन भारत के बेहतरीन गिफ्टिंग ब्रांड्स में शामिल होना है, जहां बिना किसी पर्सनलाइजेशन की झंझट के भी खूबसूरत और सोच-समझकर चुने गए गिफ्ट्स आसानी से उपलब्ध हों. मिशन है कि गिफ्टिंग को बनाना आसान, भरोसेमंद और आनंदमय.
इसके लिए शुभकामनाएं के प्लेटफॉर्म पर केक, फूल और क्रिएटिव गिफ्ट आइडियाज़ का एक क्यूरेटेड कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है, जिससे देशभर के लोग बगैर तनाव के, कुछ ही क्लिक में अपने प्रियजनों के लिए सही उपहार चुन सकें.
कंपनी का मानना है कि गिफ्टिंग सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूत बनाने का माध्यम है. हर बुके और हर केक के जरिए किसी खास इंसान के लिए भावनाएं भेजी जाती हैं. इसी सोच के साथ शुभकामनाएं लोगों को आसान और दिल से जुड़ा गिफ्टिंग अनुभव देना चाहता है. लॉन्च इवेंट का सभी को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म भारत में गिफ्टिंग कल्चर को एक नए स्तर पर ले जाने का वादा कर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…