नवीनतम

Adani Group और IKS ने शुरू किया इंडोलॉजी रिवाइव इनीशिएटिव, 14 पीएचडी स्कॉलर्स देंगे सेवाएं, करोड़ों का निवेश

Initiative To Revive Indology: अदाणी ग्रुप और शिक्षा मंत्रालय के भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) प्रभाग ने मिलकर इंडोलॉजी के पुनरुद्धार के लिए एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया है. दुनियाभर में इंडोलॉजी विभाग सिकुड़ते जा रहे हैं, ऐसे में यह पहल भारत के ज्ञान तंत्र पर स्वयं भारत का अधिकार फिर से स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है.

“वसुधैव कुटुम्बकम”: अहमदाबाद में विशेष आयोजन

20 से 22 नवंबर तक अहमदाबाद स्थित अदाणी कॉर्पोरेट हाउस (ACH) में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. इसमें देशभर के विद्वान, शोधार्थी और नीति-निर्माता हिस्सा ले रहे हैं. अदाणी ग्रुप की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “वसुधैव कुटुम्बकम” की प्राचीन भारतीय संकल्पना से प्रेरित यह प्रयास भारत की सॉफ्ट पावर और सभ्यतामूलक नेतृत्व को सशक्त बनाएगा.

13.16 करोड़ का निवेश, 5 साल, 14 पीएचडी स्कॉलर

इस साझेदारी के तहत पांच वर्षों के लिए कुल 13.16 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. इसके अंतर्गत 14 पीएचडी शोधार्थियों को पूर्ण वित्तीय सहायता मिलेगी. ये शोधार्थी पाणिनि व्याकरण व कम्प्यूटेशनल लिंग्विस्टिक्स, प्राचीन खगोल विज्ञान, स्वदेशी चिकित्सा पद्धति, परंपरागत इंजीनियरिंग में स्थिरता, राजनीतिक चिंतन, धरोहर अध्ययन और शास्त्रीय साहित्य जैसे विविध क्षेत्रों में कार्य करेंगे.

शोधार्थियों का चयन IIT, IIM और IKS केंद्रित विश्वविद्यालयों तथा प्रख्यात विद्वानों की राष्ट्रीय परामर्श प्रक्रिया से हुआ है. ये शोधार्थी डेटा साइंस, सिस्टम थिंकिंग और मल्टीमॉडल आर्काइविंग जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए प्राचीन ज्ञान को समकालीन वैश्विक विमर्श से जोड़ेंगे.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना को साकार करना

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू किए गए IKS के उद्देश्यों को मूर्त रूप देता है. इसका लक्ष्य प्राचीन भारतीय ज्ञान को इंजीनियरिंग, पर्यावरण विज्ञान, भाषा विज्ञान, लोक नीति और स्वास्थ्य विज्ञान जैसे आधुनिक क्षेत्रों में मुख्यधारा में लाना है.

फोर्ब्स इंडिया ने EaseMyTrip को DGEMS 2025 की टॉप 10 कंपनियों में किया शामिल, सीईओ निशातं पिट्टी ने कहा- ‘यह पहचान खास है’

Bharat Express Desk

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago