बिजनेस

S&P ग्लोबल ने 10 भारतीय वित्तीय संस्थानों की क्रेडिट रेटिंग को किया अपग्रेड, 18 सालों में पहला सॉवरेन अपग्रेड

एसएंडपी ग्लोबल (S&P Global) रेटिंग्स ने सात भारतीय बैंकों और तीन गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) की लॉन्ग-टर्म इश्यूअर क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड किया है. रेटिंग एजेंसी ने जिन बैंक और NBFC कंपनियों की क्रेडिट रेटिंग में सुधार किया है, उनमें भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा कैपिटल और एलएंडटी फाइनेंस का नाम शामिल हैं.

इन 10 वित्तीय संस्थानों की रेटिंग “बीबीबी-/पॉजिटिव/ए-3” से बढ़ाकर “बीबीबी/स्टेबल/ए-2” कर दी गई है.

यह 18 वर्षों में एसएंडपी द्वारा देश का पहला सॉवरेन अपग्रेड है

यह कदम वैश्विक रेटिंग एजेंसी द्वारा भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग बढ़ाने के बाद उठाया गया है. यह 18 वर्षों में एसएंडपी द्वारा देश का पहला सॉवरेन अपग्रेड है, इससे पहले 2007 में भारत को निवेश ग्रेड बीबीबी- में अपग्रेड किया गया था. मई 2024 में एजेंसी ने भारत के लिए अपने आउटलुक को ‘स्थिर’ से ‘पॉजिटिव’ कर दिया था.

एसएंडपी ग्लोबल के अनुसार, भारत के वित्तीय संस्थानों को देश की मजबूत आर्थिक विकास गति का लाभ मिलता रहेगा. उसे उम्मीद है कि अगले 12-24 महीनों में भारतीय बैंक पर्याप्त परिसंपत्ति गुणवत्ता, अच्छी लाभप्रदता और बेहतर पूंजीकरण बनाए रखेंगे.

भारतीय वित्तीय संस्थानों की रेटिंग भारत पर हमारी सॉवरेन रेटिंग द्वारा सीमित होती है

रेटिंग एजेंसी ने 10 वित्तीय संस्थानों की दीर्घकालिक जारीकर्ता क्रेडिट रेटिंग बढ़ाने के साथ-साथ, इनकी स्टैंडअलोन क्रेडिट प्रोफाइल (एसएसीपी) के अपने आकलन को भी संशोधित किया है. एसएंडपी ने कहा कि कई भारतीय वित्तीय संस्थानों की रेटिंग भारत पर हमारी सॉवरेन रेटिंग द्वारा सीमित होती है. ऐसा देश में कार्यरत वित्तीय संस्थानों पर सॉवरेन रेटिंग के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव के कारण है.

गुरुवार को एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी), पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, एनटीपीसी लिमिटेड और टाटा पावर कंपनी लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग को ‘बीबीबी-‘ से बढ़ाकर ‘बीबीबी’ कर दिया था और आउटलुक को स्थिर बताया था.


ये भी पढ़ें: TV-AC पर 18%, ऑनलाइन गेमिंग पर 40%… दिवाली से पहले GST रेट में कुछ इस तरह का हो सकता है बदलाव


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

40 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

1 hour ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

2 hours ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

2 hours ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago