अयोध्या के हनुमानगढ़ी में हादसा
Ayodhya Hanuman Garhi Accident: भगवान राम की नगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. परिसर में हुए दर्दनाक हादसे के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई. निकासी मार्ग पर स्थित एक आश्रम का छज्जा अचानक गिर गया, जिसके कारण तीन लोग मलबे में दब गए. इस घटना के बाद, एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. स्थानीय लोगों और संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास का कहना है कि यह हादसा बंदरों की आपसी लड़ाई के कारण हुआ. इस घटना ने एक बार फिर से तीर्थस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
घायलों में अयोध्या के कश्मीरी मोहल्ला निवासी अंश और महोबा के काली पहाड़ी निवासी रामकरण शामिल हैं. मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के रीवा निवासी भोला प्रसाद के रूप में हुई है. दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. मौके पर भी हालात काबू कर लिए गए हैं.
डॉक्टरों ने बताया कि अंश के सिर पर चोट लगी है, जबकि रामकरण के पेट में चोट आई है. दोनों का इलाज दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल श्रद्धालु नहीं, बल्कि भिक्षुक हैं जो हनुमानगढ़ी के पास भिक्षाटन करते थे.
ये भी पढ़ें: Indigo की एक और ‘टेल स्ट्राइक’, रनवे से टकराई विमान की पूंछ; मुंबई में हुआ बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों और पुलिस का मानना है कि हनुमानगढ़ी में बंदरों की आपसी लड़ाई के दौरान आश्रम का छज्जा गिरा. संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास ने भी इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि बंदरों के झुंड की आपसी लड़ाई के कारण आश्रम का छज्जा गिरा, जिससे तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं.
ये भी पढ़ें: कौन होगा NDA का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार? इन दो तारीखों में होगा तय; जानें बैठकों का शेड्यूल
घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. आश्रम परिसर और निकासी मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने…
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…