Indian equities, US trade tariffs, Share Market, BSE Index, Nifty 50, Financial News, Technology sector decline
Indian Stock Market सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला. इसकी वजह अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता को माना जा रहा है. सुबह 9:36 पर सेंसेक्स 375 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,131 और निफ्टी 95 अंक या 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,054 पर था.
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मामूली खरीदारी देखी जा रही है. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 17 अंक या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,781 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 71 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,714 पर था.
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि निफ्टी में मुख्य रूप से आईटी शेयरों में कमजोरी के कारण गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है. यह कमजोरी बनी रह सकती है, खासकर तब जब पिछले शुक्रवार को एफआईआई ने नकद बाजार में जमकर बिकवाली की.
विदेशी संस्थागत निवेशक (AFI) 11 जुलाई को 5,104 करोड़ रुपए की बिकवाली के साथ शुद्ध विक्रेता रहे थे. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) 3,558 करोड़ रुपए की खरीदारी के साथ शुद्ध खरीदार रहे.
उन्होंने आगे कहा कि यह ध्यान रखना जरूरी है कि बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र इस कमजोर बाजार में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह रुझान बना रह सकता है. बाजार ने पहली तिमाही के नतीजों में बैंकिंग शेयरों के लिए अपेक्षित NIM संकुचन को पहले ही कम करके आंका है. इसलिए, बैंकिंग शेयरों में गिरावट खरीदारी के अवसर प्रदान करेगी.
शुरुआती कारोबार में सेक्टोरल आधार पर ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी और एनर्जी हरे निशान में थे. आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया और इन्फ्रा सेक्टर में लाल निशान में थे. सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, पावर ग्रिड, सन फार्मा, टाइटन, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एसबीआई और टाटा स्टील टॉप गेनर्स थे. बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एलएंडटी, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक और एचयूएल टॉप लूजर्स थे.
व्यापारिक तनाव बढ़ने पर निवेशकों की प्रतिक्रिया के कारण अधिकांश एशिया-प्रशांत बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ और मेक्सिको से आयात पर 1 अगस्त से 30 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है.
-भारत एक्सप्रेस
(साभार IANS न्यूज एजेंसी)
WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…
Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…
Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…
Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…
Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…