देश

दिल्ली के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड और पुलिस की टीमों ने चलाया सर्च अभियान

देश के अलग-अलग राज्यों में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब दिल्ली (Delhi) में तीन स्कूलों, चाणक्यपुरी के नेवी स्कूल, द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल और रोहिणी के एक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

परिसर में नहीं मिली कोई भी संदिग्ध चीज

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. स्कूल प्रशासन ने फौरन पुलिस और बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की. बम निरोधक दस्ते का कहना है कि अभी तक स्कूल परिसर में कोई भी ऐसी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

अभिभावकों में डर का माहौल

पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं, उससे स्कूल प्रबंधकों और अभिभावकों के बीच डर का माहौल है. हालांकि, गौर करने वाली बात है कि हर बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती हैं, लेकिन जब पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करती है, तो कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें-Nurse Nimisha Priya की फांसी रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

इससे पहले, इसी महीने दक्षिण दिल्ली के इंडियन पब्लिक स्कूल और उत्तर पश्चिम दिल्ली में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आकर जांच शुरू कर दी थी.इसके अलावा, सात फरवरी को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 स्थित अल्कोन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

स्कूलों को लगातार मिल रहीं धमकियां

वहीं, दिल्ली (Delhi) के अलावा कई अन्य राज्यों में भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं. इससे पहले चार जुलाई को गुजरात के वडोदरा स्थित सिग्नस स्कूल को बम से उड़ाने की मिली थी. वहीं, 16 जून को मुंबई के देवनार स्थित कनाकिया इंटरनेशनल स्कूल और कांदिवली के समतानगर स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. स्कूल प्रशासन को ई-मेल भेजा गया था, जिसमें कहा गया था कि स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

2 hours ago

कुशीनगर महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने जीवन के संघर्षों पर दिया सफलता का मंत्र, सुनिए पूरा संबोधन

कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…

3 hours ago

24 नवंबर से शुरू होगा मुंबई पुस्तक महोत्सव, 29 नवंबर को CMD उपेंद्र राय होंगे शामिल, जाने क्या होगा खास?

Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…

3 hours ago

भारत से बातचीत को तैयार पाकिस्तान! SCO फोरम में मंत्री मुसादिक मलिक ने आतंकवाद और सिंधु जल संधि पर क्या कहा?

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत के साथ…

4 hours ago