Stock Market: मजबूत ग्लोबल संकेत के बाद भारतीय बाजार की आज शुरुआत शानदार रही है. निफ्टी करीब 100 अंक उछलकर 17900 के पार खुला. वहीं सेंसेक्स की भी मजबूत शुरुआत हुई है. सेंसेक्स करीब 300 अंक चढ़कर 60200 के पार कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में खरीदारी है.
अगर एशियाई बाजार की बात की जाए तो एशियाई बाजार की शुरुआत दमदार हुई. सुबह SGX Nifty में 135 अंकों की तेजी के साथ 18100 के ऊपर ट्रेड कर रहा था. वहीं जापान का बाजार निक्केई आज बंद है. चीन का बाजार शंघाई 0.5% मजबूत है, हांगकांग का बाजार हैंग सेंग 2.25% तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. कोरिया का कॉस्पी भी 2% मजबूती दिखा रहा है.
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त मजबूती देखने को मिली थी, अमेरिकी बाजार 2-2.5% ऊपर बंद हुए थे. डाओ जोंस 700 अंक, नैस्डेक 264 अंक और S&P 500 87 अंक चढ़कर बंद हुआ था. आज दिग्गज IT कंपनी TCS के दिसंबर तिमाही के नतीजे आएंगे. इस हफ्ते अमेरिकी बाजारों के महंगाई दर के आंकड़े आएंगे, जिनके आधार पर फेड ब्याज दरों को तय करेगा.
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…
Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…