होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Petrol and Diesel Rate Today- पेट्रोल-डीजल
Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों मे उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है. इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार सुबह यानी 9 जनवरी 2023 को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए दाम के मुताबिक आज यूपी और बिहार सहित कई राज्यों में तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल के दामों में कोई बदलाव देखने को नही मिला है.
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए दाम के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा- ग्रेटर नोएडा) में आज पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 97.00 रुपये लीटर में बिक रहा है, जबकि डीजल 21 पैसे बढ़कर 90.14 रुपये लीटर पर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल 2 पैसे सस्ता होकर 96.56 रुपये पर पहुंच गया, जबकि डीजल में 2 पैसे की गिरावट देखी गई है. जो अब 89.75 रुपये लीटर हो गया है. पटना में भी आज पेट्रोल के दाम में 35 पैसे गिरावट देखी गई है. अब 107.24 रुपये लीटर मिल रहा है. जबकि डीजल में 32 पैसे की बढ़ोतरी के 94.04 रुपये लीटर बिक रहा है.
यदि हम कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान इसकी कीमतों में खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. ब्रेंट क्रूड का भाव 0.70 डॉलर गिरकर 79.27 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, डब्ल्यूटीआई का रेट 0.63 डॉलर टूटकर 74.40 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है.
दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
लखनऊ में पेट्रोल 96.36 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…