बिजनेस

Stock Market Today: महंगाई कम होने से शेयर बाजार गदगद, हरे निशान में खुला Sensex, तेजी के साथ 81,615 पर पहुंचा

Stock Market Today: खुदरा महंगाई दर कम होने के बाद भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला. बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है. सुबह 9:43 पर सेंसेक्स 467 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,615 और निफ्टी 158 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,736 पर था.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 510 अंक या 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,030 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 132 अंक या 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,035 पर था.

करीब सभी सेक्टरों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है. ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी और पीएसई सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे.

ये रहें टॉप गेनर्स और लूजर्स

चॉइस ब्रोकिंग में डेरिवेटिव्स एनालिस्ट, हार्दिक मटालिया ने कहा, “सकारात्मक शुरुआत के बाद निफ्टी के लिए 24,500, 24,400 और 24,300 एक अहम सपोर्ट है. 24,700 रुकावट का स्तर है. अगर यह टूटता है तो 24,800 और 24,850 रुकावट के स्तर होंगे.”

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, इटरनल, एचसीएल टेक, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, टीसीएस, एसबीआई और एनटीपीसी टॉप गेनर्स थे. टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, नेस्ले और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप लूजर्स थे.

अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 3.16 प्रतिशत रही

सरकार की ओर से मंगलवार शाम को खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी किए गए थे. अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 3.16 प्रतिशत रही है. यह जुलाई 2019 के बाद महंगाई का सबसे न्यूनतम स्तर है. मार्च में महंगाई दर 3.34 प्रतिशत पर थी.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में प्राइम रिसर्च के प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा, “भारत की खुदरा महंगाई दर सालाना आधार पर कम होकर 3.16 प्रतिशत हो गई है, जो जुलाई 2019 के बाद सबसे कम है. इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में तेज कमी देखी गई है. इस कारण हम उम्मीद करते हैं कि आरबीआई ब्याज दरों में आक्रामक रूप से कटौती करेगा.”

मिलाजुला रहा एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. हांगकांग, शंघाई, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि जापान और बैंकॉक लाल निशान में थे. अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को मिलाजुला बंद हुआ था. मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स लाल निशान में और नैस्डैक हरे निशान में बंद हुआ.

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 13 मई को 476 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने तीसरे दिन अपनी खरीदारी जारी रखी और 4,273 करोड़ रुपए की इक्विटी में निवेश किए.


ये भी पढ़ें: Operation Sindoor से पाकिस्तान ही नहीं चीन को भी लगा तगड़ा झटका, चीनी डिफेंस कंपनी के शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा गिरे


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

7 साल की मासूम बेटी से दरिंदगी का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका पिता, फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर इलाके में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के दो…

8 minutes ago

संसद के विशेष सत्र से पहले PM मोदी का बड़ा मास्टरप्लान, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई सीक्रेट बैठक

संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की कार्यकारी समिति…

31 minutes ago

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट; जानें 30 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: मौसम विभाग ने 30 नवंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत…

41 minutes ago

परिसीमन पर चेन्नई में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक बेनतीजा, ‘भाई’ कहकर भी नहीं पिघले स्टालिन, बोले- तमिलनाडु के हित पहले

परिसीमन विधेयक पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और विपक्षी नेताओं ने चेन्नई में एमके स्टालिन…

55 minutes ago

भीलवाड़ा में सियासी हंगामे के बीच भिड़े विधायक और SP, नोकझोंक का VIDEO VIRAL

भीलवाड़ा की खजूरी पंचायत समिति में उपप्रधान चुनाव के दौरान जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा और…

57 minutes ago

पर्दे पर ठंडी शुरूआत के बाद अवनीत कौर के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर घिरी Gunmaaster G9

इमरान हाशमी की नई फिल्म 'गनमास्टर जी9' में अवनीत कौर के डांस नंबर की कोरियोग्राफी…

1 hour ago