Bharat Express DD Free Dish

EaseMyTrip का बड़ा दावा – चीनी स्वामित्व वाले ट्रैवल ऐप्स से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा, सतर्क रहें हिंदुस्‍तानी

Passport Data Security: EaseMyTrip ने चेताया कि कुछ चीनी स्वामित्व वाले ट्रैवल ऐप्स भारतीय पासपोर्ट डेटा एक्सेस कर रहे हैं. यह केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है.

EaseMyTrip

EaseMyTrip.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

EaseMyTrip के फाउंडर और चेयरमैन Nishant Pitti ने लोगों से सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि कुछ लोकप्रिय ट्रैवल ऐप्स, जिनमें भारी चीनी निवेश है, वे भारतीय यात्रियों के पासपोर्ट डेटा तक पहुंच बना सकते हैं. निशांत ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का गंभीर मुद्दा बताया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कदम उठाने की मांग सरकार से की है.

“हमारे लिए बिजनेस नहीं, नेशन फर्स्‍ट”

EaseMyTrip के फाउंडर निशांत पिट्टी ने कंपनी के सीईओ और सह-संस्थापक रिकांत पिट्टी की पोस्ट का समर्थन करते हुए कहा कि EaseMyTrip हमेशा भारत के हितों को प्राथमिकता देता रहा है. उन्होंने याद दिलाया कि कंपनी ने मालदीव के खिलाफ बुकिंग पर एक साल तक रोक लगाई थी, और हाल ही में पाकिस्तान समर्थक रुख अपनाने वाले तुर्की और अज़रबैजान के खिलाफ भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है.

रिकांत पिट्टी ने कहा, “पहलगाम हमले के बाद जब अधिकतर चुप रहे, तब हमने तुर्की और अज़रबैजान के विरुद्ध पहला एडवाइजरी जारी किया. हमारा मूल मंत्र है – ‘Nation First, Business Later’.” उन्होंने आगे कहा कि अब कई अन्य ट्रैवल कंपनियाँ भी इसी दिशा में कदम उठा रही हैं, जो देशहित में एक सकारात्मक संकेत है.

Nishant Pitti

सोशल मीडिया पर राष्ट्रवादी भावना का समर्थन

EaseMyTrip की इस सख्त नीति को सोशल मीडिया पर भी व्यापक समर्थन मिल रहा है. कई उपयोगकर्ताओं ने तुर्की और अज़रबैजान के विरुद्ध ट्रेंड चलाए और भारतीयों से इन देशों की यात्रा न करने की अपील की.

EaseMyTrip ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब बात भारत की सुरक्षा और सम्मान की हो, तो वह केवल एक कंपनी नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा रहा है.

यह भी पढ़िए: भारतीय वायुसेना के हमलों ने पाकिस्तानी हवाई ठिकानों को पहुंचाया भारी नुकसान, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read