बिजनेस

Tata Power ने FY24 में 12,000 करोड़ रुपये निवेश करने की बनाई योजना

Tata Power की बड़ी योजना सामने आई है. कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2024 में 12,000 करोड़ रुपए निवेश करने का ऐलान किया है. इस बात की जानकारी कंपनी के सीईओ और एमडी प्रवीर सिंह ने 4 मई को दी. आपको बता दें की ये पैसा कंपनी के आंतरिक स्त्रोतों से आएगा. उन्होंने कहा कि पिछले साल कंपनी ने 6,000 करोड़ का खर्च किया था जो रिन्यूएबल एनर्जी, जेनरेशन, ट्रांसमिशन, और डिस्ट्रीब्यूशन पर लगाया गया.

ये भी पढ़ें: भारत पर हमारा ज्यादा फोकस, वहां के बाजार में गतिशीलता अविश्वसनीय- बोले Apple CEO

कंपनी के प्रॉफिट में बढ़त

कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे शानदार रहे हैं जिसके साथ सालाना प्रॉफिट 48.5% बढ़कर 938.8 करोड़ रुपए हो गया है. साथ ही, कंपनी की बैलेंस शीट का प्रदर्शन भी काफी अच्छा है. सीईओ सिन्हा ने कहा की कंपनी इस साल भी 12,000 करोड़ रुपए के पूंजीगत खर्च के लिए योजना बना रही है. आपको बता दें की कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4.1% बढ़कर 12,454 करोड़, वहीं EBITDA 3.2% बढ़कर 1927 करोड़ रुपए हुआ. हालांकि, कंपनी के मार्जिन पर दवाब देखने को मिला. मार्जिन 10 बेसिस पॉइंट्स गिरकर 15.5% देखने को मिला. कंपनी के अच्छे नतीजों के पीछे ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन की 16% ग्रोथ है.

ये भी पढ़ें: PMLA कानून के दायरे में आएंगे CA, CS , जेल जाने की भी आ सकती है नौबत

कम्पनी का फोकस

कंपनी का भविष्य की योजना बताते हुए सिन्हा ने कहा की सरकार ने साल 2028 तक हर साल रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में 50 GW की बढ़त का टारगेट तय किया है. Tata Power इसके साथ आने वाले वाले टेंडर्स में हिस्सा लेगी. साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी की सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट अक्टूबर में शुरू होगी. वर्तमान में सेक्शन 11 के तहत कंपनी की मुंद्रा पावर प्लांट की पांच में से चार यूनिट्स ऑपरेशनल हैं. सरकार ने ऐलान किया है कि सोलर मैन्युफैक्चरिंग की देश में करीब 50 GW कैपेसिटी स्थापित की जाएगी.

Shruti Rag

Recent Posts

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

17 minutes ago

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

31 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

44 minutes ago

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

1 hour ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

2 hours ago