बिजनेस

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में 7,616 करोड़ रुपये की रेल और राजमार्ग परियोजनाओं को दी मंजूरी, रेल नेटवर्क में होगा 177 Km का विस्तार

चुनावी राज्य बिहार मेंरेल और सड़क क्षमता विस्तार के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दो परियोजनाओं – ₹3,169 करोड़ की रेलवे लाइन और ₹4,447 करोड़ की राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 177 किलोमीटर लंबी भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट एकल रेलवे लाइन के दोहरीकरण और बक्सर-भागलपुर हाई-स्पीड कॉरिडोर के 82 किलोमीटर लंबे चार-लेन मोकामा-मुंगेर सेक्शन के निर्माण से परिवहन संबंधी समस्याओं में कमी आएगी.

कैबिनेट ने कहा, “भागलपुर, भागलपुरी सिल्क के नेतृत्व में एक कपड़ा और लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में उभर रहा है. बड़हिया खाद्य पैकेजिंग, प्रसंस्करण और कृषि-गोदाम के लिए एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में उभर रहा है. इस क्षेत्र में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों से भविष्य में मोकामा-मुंगेर खंड पर माल ढुलाई और यातायात में वृद्धि होने की उम्मीद है.”

हाइब्रिड एन्युइटी मोड में बनेगी परियोजना

यह परियोजना हाइब्रिड एन्युइटी मोड में विकसित की जाएगी, जहां सरकार परियोजना लागत का 40 प्रतिशत डेवलपर को अग्रिम भुगतान करेगी और शेष राशि एन्युइटी के रूप में देगी. इसके अलावा, केंद्र के अनुसार, प्रस्तावित रेलवे लाइन दोहरीकरण से गतिशीलता में सुधार होगा, जिससे भारतीय रेलवे की दक्षता और सेवा विश्वसनीयता में वृद्धि होगी.

मल्टी-ट्रैकिंग प्रस्ताव परिचालन को आसान बनाएगा और भीड़भाड़ को कम करेगा, जिससे भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त सेक्शनों पर आवश्यक बुनियादी ढांचागत विकास संभव होगा.

रेलवे नेटवर्क में होगा 177 किलोमीटर का विस्तार

बयान में कहा गया है, “यह परियोजना तीन राज्यों, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के पांच ज़िलों को कवर करती है. इससे भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 177 किलोमीटर बढ़ जाएगा और देवघर (बाबा बैद्यनाथ धाम), तारापीठ (शक्तिपीठ) जैसे प्रमुख स्थलों तक रेल संपर्क उपलब्ध होगा, जिससे देश भर से तीर्थयात्री और पर्यटक आकर्षित होंगे.”

यह परियोजना लगभग 441 गांवों और लगभग 287,200 आबादी के लिए संपर्क बढ़ाएगी. कैबिनेट ने कहा, “कोयला, सीमेंट, उर्वरक, ईंट और पत्थर आदि जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए यह एक आवश्यक मार्ग है. क्षमता वृद्धि कार्यों के परिणामस्वरूप 15 MTPA (मिलियन टन प्रति वर्ष) का अतिरिक्त माल यातायात होगा.”


ये भी पढ़ें: GST Rate Cut: जीएसटी 2.0 सुधारों से डिफेंस को मिलेगा बढ़ावा, ड्रोन पर 5% GST ‘मेक इन इंडिया’ को देगा गति- नोमुरा


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

बिहार में बिजली संकट होगा खत्म! अदाणी ग्रुप ने हासिल किया 2,400 मेगावाट का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट

Adani Energy Solutions Bihar Project: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने बिहार में 2,400 मेगावाट पीरपैंती थर्मल…

5 minutes ago

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर देशभर में शुरू हुआ नशा मुक्त भारत अभियान, 5000 आरोग्य शिविर लगाने का ऐलान

Natural Therapy Day: प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर INO-सूर्या फाउंडेशन ने नशा मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान…

16 minutes ago

पश्चिम बंगाल SIR को लेकर दायर नई याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने किया निपटारा, कहा- व्यक्तिगत शिकायतों के लिए बताया कानूनी रास्ता

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ…

21 minutes ago

गमाडा घोटाले में IAS विकास गर्ग की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अधिकारियों के जब्त फोन उगलेंगे राज

GMADA से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में ED ने वरिष्ठ IAS अधिकारी विकास गर्ग से…

33 minutes ago

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर की याचिका पर ईडी को नोटिस

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निचली अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के खिलाफ बारामूला सांसद…

46 minutes ago

IRCTC घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर 4 दिसंबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट IRCTC होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू…

55 minutes ago