बिजनेस

VLCC खरीदेगा पुरुषों का ग्रूमिंग ब्रांड Ustraa, जानें डीटेल्स

VLCC Taking Over Ustraa : ब्यूटी और स्किन केयर का पॉपुलर ब्रांड वीएलससीसी (VLCC) उस्तरा (Ustraa) के टेकओवर करने वाला है. उस्तरा पुरूषों का ग्रूमिंग ब्रांड है. VLCC और उस्तरा के बीच होने वाली ये डील शेयर स्वैपिंग के जरिए होगी, कंपनी ने 9 जून को इस बात की आधिकारिक रूप से सूचना दी. इस टेकओवर के बाद उस्तरा के इंवेस्टर्स Info Edge, 360 One और Wipro Consumer Care Ventures मुख्य कंपनी VLCC के शेयर होल्डर बन जाएंगे.

कितने रूपए में हुई डील –

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक ये तय है कि ये डील कैश और शेयर स्वैपिंग का मिक्स होगा, उसी के माध्यम से ये टेकओवर (VLCC to acquire Ustraa) पूरा किया जाएगा. हालांकि इतना सब सार्वजनिक होने के बाद भी ये अभी तक पता नहीं चला है कि डील कितने में होनी है.

ये भी पढ़ें- शॉपिंग करना होगा महंगा, Myntra ने लागू की नई पॉलिसी

क्या कहै VLCC ने-

VLCC ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि इस टेकओवर के जरिए वो पुरुषों के ग्रूमिंग सेक्टर में एंट्री करेंगे और इस निवेश के जरिए Ustraa ब्रांड को और बड़ा बनाएंगे. फिलहाल मार्केट में Ustraa ब्रांड को टक्कर देने वाले ब्रांड्स में Beardo सबसे आगे है, लेकिन VLCC के इसे टेकओवर करने के बाद Ustraa का मार्केट तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. VLCC का कहना है कि इस पार्टनरशिप से देश के दो बड़े पर्सनल केयर के ब्रांड एक साथ आ रहे हैं.

क्या करता है  Ustraa –

जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि उस्तरा पुरूषों का ग्रूमिंग ब्रांड है. 2015 में इसकी शुरूआत राहुल आनंद और रजत तुली ने की थी. अगस्त 2022 में कंपनी ने Info Edge के नेतृत्व में हुए फंडिंग राउंड में लगभग 16.8 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई थी. इंवेस्टर्स की बात करें तो फिलहाल कंपनी के पास 360 One और Wipro ने भी निवेश किया है. इस टेकओवर के बाद भी कंपनी के फाउंडर्स कंपनी से जुड़े रहेंगे.

प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की बात करें तो कंपनी के पास 85 प्रोडक्ट हैं इनमें हेयर केयर, फेस केयर से लेकर फ्रेग्रेंस और बीयर्ड केयर जैसे प्रोडक्ट शामिल है. उस्तरा में 67 फीसदी सेल ऑनलाइन होती है और ऐप पर इनके 22 लाख के करीब कस्टमर्स हैं.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago