बिजनेस

Jaipur: Adani Group के चेयरमैन गौतम अडानी अमेरिका में लगे आरोपों पर बोले— हर हमला हमें और मजबूत बनाता है

देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी आज शाम राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित 51वीं Gem & Jewellery Awards सेरेमनी में शरीक हुए. उन्होंने इंडिया जेम एंड ज्वैलरी अवार्ड्स (IGJA) के 51वें संस्करण को संबोधित किया.

इस दौरान उन्होंने अपने ग्रुप की कंपनी पर अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से लगाए आरोपों पर पहली बार बात की. अडानी ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, लेकिन हम इससे निकलेंगे और अच्छा करेंगे. उन्होंने कहा— ‘हर राजनैतिक विरोध हमें और ताकत देता है.’

ऐसा हर हमला हमें मजबूत बनाता है: गौतम अडानी

संबोधन में अडानी बोले, “जैसा कि आप में से अधिकांश लोगों ने पढ़ा होगा, दो सप्ताह से भी कम समय बीता है..जब हमें अडानी ग्रीन एनर्जी के संबंध में अमेरिका से लगे आरोपों का सामना करना पड़ा. यह पहली बार नहीं है जब हमें इस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. मैं आपको यह बता सकता हूं कि हर हमला हमें मजबूत बनाता है और हर बाधा एक अधिक लचीले अडानी समूह के लिए एक कदम बन जाती है.”

‘तथ्यों की तुलना में नकारात्मकता तेजी से फैलती है’

अडानी ने संबोधन में आगे कहा, “फैक्ट यह है कि बहुत सारी निहित स्वार्थी रिपोर्टिंग के बावजूद, अडानी पक्ष के किसी भी व्यक्ति पर FCPA के उल्लंघन या न्याय में बाधा डालने की किसी भी साजिश का आरोप नहीं लगाया गया है. फिर भी आज की दुनिया में, तथ्यों की तुलना में नकारात्मकता तेजी से फैलती है – और जैसा कि हम कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से काम करते हैं, मैं विश्व स्तरीय नियामक अनुपालन के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि करना चाहता हूं.”

‘चुनौतियों ने हमें तोड़ा नहीं, बल्कि और मजबूत बनाया’

अडानी ने कहा कि हमारे समूह की सफलताओं के बावजूद, इसके सामने आने वाली चुनौतियाँ और भी बड़ी हैं. उन्होंने कहा, “इन चुनौतियों ने हमें तोड़ा नहीं है. इसके बजाय, इन्होंने हमें परिभाषित किया है. इन्होंने हमें और मज़बूत बनाया है और हमें यह अटूट विश्वास दिलाया है कि हर गिरावट के बाद, हम फिर से उठेंगे, पहले से ज़्यादा मज़बूत और ज़्यादा लचीले होंगे.”

उन्होंने जनवरी 2023 में अमेरिका स्थित शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा किए गए हमले को भी याद किया. उन्होंने कहा कि तब भी कुछ मुश्किलें आई थीं, लेकिन अडानी ग्रुप आगे बढ़ता रहेगा.


इस कार्यक्रम का पूरा वीडियो लाइव देखने के लिए भारत एक्सप्रेस के यूट्यूबल चैनल पर जाएं-

यह भी पढ़िए: Crisil ने अडानी ग्रुप की कंपनियों की मजबूत क्रेडिट रेटिंग्स रखी बरकरार, जानिए रिपोर्ट में क्या बताया

गौतम अडानी शनिवार शाम जयपुर में 51वें इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी अवॉर्ड (IGJA) समारोह में बोल रहे थे
मंच पर ऐसे सम्मानित किए गए अडानी ग्रुप के चेयरमैन
  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

6 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

7 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago