महाकुंभ 2025

Maha Kumbh Mela 2025: डिजिटल केंद्रों पर मिलेगा खोया सामान, मिलेगी घाटों की जानकारी

महाकुंभ नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य महाकुंभ की परिकल्पना को साकार करते हुए पुलिस ने दस डिजिटल खोया पाया केंद्रों की स्थापना की है. डिजिटल खोया पाया केंद्रों में वेटिंग रूम भी रहेंगे. इसके साथ ही चिकित्सीय सुविधाओं के लिए अलग से मेडिकल रूम बनाया गया है. महिलाओं और बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट एरिया की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा सभी केंद्रों में 55 इंच का एलईडी स्क्रीन लगाया गया है. इसे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कनेक्ट किया गया है. खोए-पाए सामान और व्यक्तियों के बारे में लाइव जानकारी दी जाएगी. इतना ही नहीं इन केंद्रों पर महाकुंभ से संबंधित घाटों और मार्गों के बारे में सारी व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी जाएगी.

सामान्य दिनों में 5 और स्नान पर्व पर रहेंगे 9 कर्मचारी

एडीजी जोन भानु भास्कर ने बताया कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी. उनके आने-जाने और स्नान की सुरक्षित व्यवस्था की जा रही है. श्रद्धालुओं की सहायता, सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 कंप्यूटराइज्ड खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं. संगम वापसी मार्ग के पश्चिमी छोर पर स्थित मुख्य मॉडल केंद्र में सामान्य दिनों में 5 कर्मचारी और स्नान पर्व के दौरान 9 कर्मचारी तैनात रहेंगे.

खोए पाए व्यक्तियों की दर्ज होगी गुमशुदगी मिलेगी रसीद

– खोए-पाए व्यक्तियों की जानकारी कंप्यूटर पर दर्ज की जाएगी और सूचना देने वाले को कंप्यूटराइज्ड रसीद प्रदान की जाएगी.
– 55 इंच के बड़े एलईडी स्क्रीन पर खोए व्यक्तियों की फोटो और विवरण प्रसारित किए जाएंगे.
– सभी केंद्र एक-दूसरे से आधुनिक संचार प्रणाली द्वारा जुड़े हुए हैं.
– सूचना का प्रसारण फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी होगा.

यह भी पढ़ें: हर 12 साल में ही क्यों लगता है महाकुंभ मेला, कैसे तय होती है डेट? आप भी जान लें इसका धार्मिक महत्व

इन केंद्रों पर मिलेंगे गुम हुए बच्चे, मोबाइल, पर्स और सामान

1. सेक्टर-04: मुख्य केंद्र
2. सेक्टर-03: अक्षयवट पंडाल
3. सेक्टर 03: संगम नोज
4. सेक्टर-18: ऐरावत द्वार
5. सेक्टर-23: टेंट सिटी
6. सेक्टर-23: अरैल पक्का घाट
7. सेक्टर-06: प्रमुख घाट
8. सेक्टर-14: बड़ा झूसी घाट
9. सेक्टर-17: संगम क्षेत्र
10. सेक्टर-08: प्रमुख स्नान क्षेत्र

पूछतांछ केंद्र : श्रद्धालुओं की हर समस्या का होगा समाधान

महाकुंभ में यात्रियों की सहायता के लिए मेला क्षेत्र में पूछताछ केंद्र भी स्थापित किए गए हैं. इन केंद्रों पर महाकुंभ, प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी.

– पुलिस थानों, चौकियों, फायर स्टेशन, अस्पताल, पोस्ट ऑफिस और प्रमुख अधिकारियों के कार्यालयों का विवरण.
– बस और रेलवे स्टेशनों की स्थिति और ट्रेनों के समय.
– तीर्थ स्थान, मंदिर, ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचने के साधन और मार्ग.
– अखाड़ों, महामंडलेश्वरों के शिविर, कल्पवासी शिविरों और स्नान घाटों की जानकारी.
– ट्रैफिक स्कीम और मेले में लागू ट्रैफिक प्रतिबंध.
– होटल और धर्मशालाओं की सूची और दरें.
– स्वयंसेवी संस्थाओं की जानकारी.

विशाल तलवार

Recent Posts

ATM Charge Rule Change: अब बेवजह नहीं कटेगा चार्ज! RBI के नए नियम ने पलटा खेल, जानें काम की बात

ATM Charge Rule Change: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM ट्रांजेक्शन को लेकर नए निर्देश…

31 minutes ago

विदेशी महिला ने भारत को बताया ‘पूरी दुनिया’, भारतीयों के अपनापन की हुई मुरीद; वीडियो वायरल

Foreign Tourist India: भारत घूमने आई विदेशी महिला ने देश की विविधता, संस्कृति और भारतीयों…

33 minutes ago

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

2 hours ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

2 hours ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

2 hours ago