क्राइम

दरिंदे को मिली ‘दफन’ होने तक की सजा! अलवर में टॉफी-कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर रेप करने वाले लाला को उम्रकैद

Alwar Minor Rape Case: राजस्थान के अलवर पॉक्सो कोर्ट ने 12 साल से भी कम उम्र की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में कड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने दोषी पाये गए सुंदरलाल उर्फ लाला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोषी सुंदरलाल ने पीड़िता के साथ 10 से 15 बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था.

कोर्ट ने इस मामले में 50 वर्षीय सुंदरलाल पर 4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जिसमें से 2 लाख रुपये पीड़िता को प्रतिकर के रूप में दिया जाएगा.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल ये पूरा मामला एक साल पहले अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र का है. जहां पीड़िता के पिता ने 12 नवंबर 2024 को अरावली विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसमें उसने बताया था कि आरोपी सुंदरलाल उर्फ लाला ने उनकी 12 साल से भी कम उम्र की बेटी को चीजें देने के बहाने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया.

आरोपी बार-बार कोल्ड ड्रिंक और टॉफी देने के बहाने नाबालिग को घर और अन्य जगहों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया. आरोप है कि दोषी पाये गए सुंदर लाल ने एक साल के अंदर 10 से 15 बार बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गृहयुद्ध! प्रवक्ता विकास तिवारी का बड़ा आरोप- “झीरम हत्याकांड के साजिशकर्ता हैं भूपेश बघेल”

4 लाख का लगा जुर्माना

इस संबंध में विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज ने बताया कि, आज इस मामले में अदालत ने सुंदरलाल उर्फ लाला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके अलावा आरोपी पर 4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. इस मामले में पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया था.

विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज ने बताया कि पीड़िता ने इस मामले के बारे में सबसे पहले अपनी बुआ को बताया था. जिसके बाद बुआ ने इस मामले की जानकारी पीड़िता के पिता को बताई.

आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाकर न्यायालय ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि नाबालिगों के खिलाफ जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

38 minutes ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

38 minutes ago

सिंह राशि आज का राशिफल: घर-परिवार में विवाद से बचें, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा.…

38 minutes ago