मुकेश राणा दिल्ली
दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में 26 जून की रात लूट के दौरान हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाने हुए बवाना थाना पुलिस ने चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. आउटर नॉर्थ जिले के डीपी हरेश्वर वी स्वामी के मुताबिक 26 और 27 जून की रात बवाना इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 3 में अवधेश नाम के युवक की लूटपाट के दौरान हत्या कर दी गई थी.
घायल को जब महर्षि अस्पताल ले जाया गया डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद दवाना थाना में हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया इसके बाद पुलिस ने वारदात को सुलझाने के लिए इलाके में लगे 1000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद लोकल इंटेलीजेंस की मदद से हत्या में शामिल कर नाबालिक को गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़ें: भरोसे का कत्ल: जिस ड्राइवर को दिया सहारा, उसी ने लूट ली दो ज़िंदगियां – लाजपत नगर में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू और ओर पीड़ित से लूटा गया पर्स और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 29 जून को फिर से बवाना इलाके में एक युवक के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें पीड़ित युवक से लुटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है.
-भारत एक्सप्रेस
KN Nehru Supreme Court Plea: कैश फॉर जॉब मामले में आरोपी और तमिलनाडु के पूर्व…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…
Supreme Court: पश्चिम बंगाल में साल 2021 में चुनावों के बाद हुई हिंसा के बाद…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…