Bhopal Rape Case: भोपाल जिला कोर्ट परिसर में मंगलवार को वकीलों और आम लोगों ने एक नाबालिग से रेप के आरोपी को जमकर पीटा. इस दौरान पुलिस और वकीलों के बीच आरोपी को लेकर झड़प भी देखने को मिली. घटना उस वक्त घटी जब रेप के आरोपी ओसाफ अली खान को कोर्ट लाया जा रहा था. कोर्ट परिसर में हुई झड़प का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी रेप के आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वकीलों और आम लोगों की भीड़ आरोपी पर हमले कर रही है. कोर्ट परिसर में इस दौरान भारी तनाव और हंगामा देखने को मिला. इसकी वजह से कोर्ट परिसर की कार्यवाही कुछ समय के लिए बंद हो गई.
जानकारी के अनुसार पुलिस ने ओसाफ अली खान को सोमवार की रात कोहेफिजा इलाके में 11वीं की छात्रा के साथ रेप के मामले में गिरफ्तार किया है. घटना का खुलासा तब हुआ जब शहर के शाहपुरा इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली पीड़िता ने कोहेफिजा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया. जिसमें उसने आरोप लगाया कि खान ने उसे ब्लैकमेल कर रेप किया.
पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि पिछले साल जुलाई में आरोपी उसे खानूगांव इलाके में एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा करके उसे चुप करा दिया.
आरोपी ने रेप के दौरान पीड़िता का एक आपत्तिजनक वीडियो चुपके से बना लिया था. बाद में, उसने छात्रा से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की. बदनामी के डर से घबराकर छात्रा ने किसी तरह 40,000 रुपये का इंतजाम किया और आरोपी को दे दिए. इसके अलावा, उसने बार-बार उसकी मर्जी के खिलाफ उससे इस्लामिक प्रार्थनाएं करवाईं.
ये भी पढ़ें- बिहार में फिर लगे “भूरा बाल” साफ करो के नारे, क्या बिहार पर फिर मंडरा रहा जातीय हिंसा का खतरा?
पुलिस ने आरोपी खान को हिरासत में ले लिया है. उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. कोहेफिजा पुलिस स्टेशन के एसएचओ कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार, आरोपी छात्रा की दोस्त से मिलने के लिए स्कूल के पास के इलाके में अक्सर आता था. इसी दोस्त के जरिए वह पीड़िता से परिचित हुआ.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…