उत्तर प्रदेश

SIR में लापरवाही पर खंड शिक्षा अधिकारी पुलिस हिरासत में, SDM की शिकायत पर कार्रवाई

रिपोर्ट- हरीश शर्मा


UP News SIR: मेरठ में एसआईआर के नोटिस की सुनवाई में लापरवाही बरतना खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को भारी पड़ गया. वो बिना किसी सूचना के तीन दिन की छुट्टी पर चले गए थे. फोन भी रिसीव नही कर रहे थे. जब वो सोमवार (2 फरवरी) को लौटे तो एसडीएम ने नाराजगी जताई और बिना कुछ बात किए पुलिस हिरासत में थाने भेज दिया. चार घंटे थाने में वह बैठे रहे. हालांकि बाद में उनका मेडिकल कराकर छोड़ दिया गया.

जानिए पूरा मामला

मेरठ की सरधना तहसील में एसआईआर (SIR) के बाद जारी हुए नोटिस की सुनवाई चल रही है. एसडीएम के अलावा तहसीलदार व अन्य अधिकारी इस काम में लगे थे. खंड शिक्षा अधिकारी श्याम मोहन अस्थाना को सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी (AERO) के काम में लगाया गया था. तहसील सभागार में उनकी ड्यूटी लगी थी. तीन दिन पहले वो बिना बताए अनुपस्थित हो गए जिसके चलते सुनवाई के लिए आने वाले वोटरों को परेशान होना पड़ा.

एसडीएम ने तुरंत नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार को उनका कार्य सौंपकर सुनवाई शुरू कराई. इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ. उन्होंने किसी अधिकारी या कर्मचारी के फोन रिसीव नहीं किए. जांच कराई गई तो पता चला वो तीन दिन की छुट्टी का आवेदन देकर गए हैं, जिस पर उन्हें छुटटी की स्वीकृति नहीं मिली. बावजूद इसके वो काम छोड़कर चले गए.

पुलिस हिरासत में BEO

सोमवार को जब श्याम मोहन ड्यूटी पर वापस लौटे और तुंरत ही एसडीएम के पास पहुंचे. एसडीएम ने उनसे अनुपस्थित होने का कारण पूछा तो उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही. एसडीएम ने उन्हें बाद में बात करने की बात कही और पुलिस हिरासत में थाने भिजवा दिया. कई घंटे वह थाने में बैठे रहे. बाद में पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर उनका मेडिकल कराया और उन्हें छोड़ दिया.


ये भी पढ़ें: बिहार में फिर लगे “भूरा बाल” साफ करो के नारे, क्या बिहार पर फिर मंडरा रहा जातीय हिंसा का खतरा?


उच्च अधिकारी करेंगे जांच

सरधना एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने पुलिस में लिखित शिकायत करते कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी श्याम मोहन अस्थाना एईआरओ पद पर तैनात किए गए थे. तीन दिन से बिना सूचना के वह लापता थे. छुट्टी स्वीकृत नहीं होने के बाद भी वह लखनऊ चले गए. उनके द्वारा तबीयत खराब होने की बात कही गई. उनका मेडिकल कराया गया है. मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उच्च अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेज दी गई है.

खंड शिक्षाधिकारी श्याम मोहन ने बताया कि मैं छुट्टी का आवेदन देकर गया था, जो स्वीकृत नहीं की गई. मेरी व पत्नी की तबीयत खराब थी, जिसके चलते मैं लखनऊ चला गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago