Bihar UGC Protest: 2 फरवरी के दिन पटना में UGC के नए नियमों को लागू करने को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया. इसी दौरान पटना कॉलेज कैंपस में कुछ छात्र कथित तौर पर ‘भूरा बाल’ साफ करो के नारे लगाते नजर आए. खास बात ये है कि जब यह नारा लगाया जा रहा था तो उस समय मौके पर पुलिस भी मौजूद थी. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि भारत एक्सप्रेस इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
भूरा बाल साफ करो का अर्थ भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और लाला (कायस्थ) को साफ (खत्म) करना होता है, जिसे लालू यादव के सीएम रहते जातीय हिंसा का प्रमुख नारा माना जाता है.
वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक कई छात्रों के बीच नारेबाजी कर रहा है. जिसमें वह कहता नजर आता है,
कैंपस में ब्राह्मणवाद अत्याचार नहीं चलेगा. भूरा बाल साफ करो…साफ करो, साफ करो!
बिहार पटना में “भूरा बाल साफ़ करो के नारे लगे?
ये नारा पुलिस के सामने UGC समर्थकों ने लगाया हैअगर कोई व्यक्ति “जय रणवीर” का नारा लगाता है। तो पुलिस उसे प्रतिबंधित संगठन बोलकर नोटिस भेज देती है। बिहार पुलिस ऐसे लोगों पर कार्यवाही कब करेगी? pic.twitter.com/YYq3u12FBa
— Voice Of Brahmins (@VoiceOfBrahmins) February 2, 2026
हालांकि इस दौरान कुछ छात्र इस नारे को लेकर आपत्ति जताते हुए ऐसा नहीं करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में आसपास पुलिस के लोग भी दिखाई दे रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
UGC के पुराने नियमों को हटाकर केंद्र सरकार ने 13 जनवरी 2026 को एक संशोधित नियम लागू किया था. जिसके विरोध में सवर्ण समाज के छात्रों ने देशभर में प्रदर्शन किया. इस नियम के विरोध में सवर्ण समाज की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी को UGC के नए नियम पर रोक लगा दी थी.
अब UGC के नए नियमों को लागू कराने की मांग को लेकर एससी-एसटी और ओबीसी समाज के युवा सड़कों पर उतरक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पटना में 2 फरवरी को छात्रों ने नए नियमों को लागू कराने के लिए पटना कॉलेज से गांधी मैदान तक मार्च निकाला था.
छात्रों का कहना था कि वो कफन बांधकर निकले हैं. सरकार को UGC के नए नियमों को लागू करना ही होगा.
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की स्पीच पर रण! स्पीकर पर पेपर उछालने वाले विपक्ष के 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
सोशल मीडिया पर लोग जता रहे नाराजगी
वायरल हो रहे वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. अंकित दुबे नाम का एक शख्स लिखते हैं कि क्या बिहार में पूरी जाति के नरसंहार का प्लान किया जा रहा है? ये खुलेआम चेतावनी समानता के अधिकार का हनन नहीं करता क्या?


वहीं अजय मिश्रा लिखते हैं कि बताइये इन लोगों के अंदर जातिवाद कितना ज्यादा भरा पड़ा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
