बिहार से एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है. जहां खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के कन्हैयाचक गांव में एक युवक को भैंस दिखाने के बहाने बुलाकर उसकी शादी करा दी गई. युवक ने पुलिस को कार्रवाई के संबंध में तहरीर दी है.
पीड़ित युवक की पहचान मन्नयम कुमार के रूप में हुई है. वह कवेला पंचायत के डुमरिया खुर्द गांव का रहने वाला है. उसने पुलिस को लिखित में शिकायत देते हुए बताया कि 29 जनवरी की दोपहर 2 बजे उसे गांव के ही कमल कुमार राय ने गाय दिखाने के बहाने कन्हैयाचक गांव ले गया.
मन्नयम कुमार ने शिकायत में बताया है कि आरोपी उसे कई गांवों को घुमाते-घुमाते सिराजपुर पहुंचा दिया. जहां मोबाइल चार्ज कराने के बहाने उसका फोन ले लिया. जब वह घर लौटने की जिद करने लगा तो उसे 5-7 लोगों ने पकड़ लिया और पिस्तौल के दम पर शादी करने का दबाव बनाने लगे.
जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ लात-मुक्के से मारपीट की गई और उसे कमरे में बंद कर दिया गया. रात के करीब 11 बजे उसका कुंदन कुमारी नाम की लड़की से जबरदस्ती विवाह करा दिया गया.
पीड़ित के मुताबिक जब इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो वो मौके पर पहुंचकर उसे मुक्त कराया.
वहीं इस बारे में लड़की पक्ष का कहना है कि आरोपी युवक ने जो भी आरोप लगाये हैं वो सभी झूठ हैं. यह विवाह दोनों की आपसी सहमति से हुआ है. इसमें जबरन विवाह कराने का कोई मामला नहीं है.
ये भी पढ़ें- भारत की बजट कूटनीति! नेपाल-अफगानिस्तान पर मेहरबान, पर बांग्लादेश के फंड में 50% की भारी कटौती
इस संबंध में परबत्ता थाना प्रभारी सुमंत कुमार ने बताया है कि शिकायत मिली है. उसी आधार पर केस दर्ज किया गया है. दोनों पक्षों के बयान दर्ज कराये जा रहे हैं. गहन जांच के बाद ही यह पता चल पायेगा कि आखिर माजरा क्या है.
-भारत एक्सप्रेस
Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…
1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि के जातकों के लिए आज गुरु का प्रभाव…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को आज किसी पुराने मामले को…