Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार में फिर पकड़ौआ विवाह! भैंस दिखाने के बहाने ले गए और बना दिया दूल्हा, खगड़िया में पिस्तौल की नोक पर युवक की जबरन शादी

Bihar Pakadwa Vivah: बिहार से एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है. जहां खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के कन्हैयाचक गांव में एक युवक को भैंस दिखाने के बहाने बुलाकर उसकी शादी करा दी गई. युवक ने पुलिस को कार्रवाई के संबंध में तहरीर दी है.

Bihar pakadwa vivah

बिहार से एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है. जहां खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के कन्हैयाचक गांव में एक युवक को भैंस दिखाने के बहाने बुलाकर उसकी शादी करा दी गई. युवक ने पुलिस को कार्रवाई के संबंध में तहरीर दी है.

पीड़ित युवक की पहचान मन्नयम कुमार के रूप में हुई है. वह कवेला पंचायत के डुमरिया खुर्द गांव का रहने वाला है. उसने पुलिस को लिखित में शिकायत देते हुए बताया कि 29 जनवरी की दोपहर 2 बजे उसे गांव के ही कमल कुमार राय ने गाय दिखाने के बहाने कन्हैयाचक गांव ले गया.

मोबाइल चार्ज के बहाने छीन लिए फोन

मन्नयम कुमार ने शिकायत में बताया है कि आरोपी उसे कई गांवों को घुमाते-घुमाते सिराजपुर पहुंचा दिया. जहां मोबाइल चार्ज कराने के बहाने उसका फोन ले लिया. जब वह घर लौटने की जिद करने लगा तो उसे 5-7 लोगों ने पकड़ लिया और पिस्तौल के दम पर शादी करने का दबाव बनाने लगे.

विरोध करने पर पड़े लात-जूते

जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ लात-मुक्के से मारपीट की गई और उसे कमरे में बंद कर दिया गया. रात के करीब 11 बजे उसका कुंदन कुमारी नाम की लड़की से जबरदस्ती विवाह करा दिया गया.

पीड़ित के मुताबिक जब इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो वो मौके पर पहुंचकर उसे मुक्त कराया.

लड़की वालों ने आरोपों को बताया निराधार

वहीं इस बारे में लड़की पक्ष का कहना है कि आरोपी युवक ने जो भी आरोप लगाये हैं वो सभी झूठ हैं. यह विवाह दोनों की आपसी सहमति से हुआ है. इसमें जबरन विवाह कराने का कोई मामला नहीं है.

ये भी पढ़ें- भारत की बजट कूटनीति! नेपाल-अफगानिस्तान पर मेहरबान, पर बांग्लादेश के फंड में 50% की भारी कटौती

इस संबंध में परबत्ता थाना प्रभारी सुमंत कुमार ने बताया है कि शिकायत मिली है. उसी आधार पर केस दर्ज किया गया है. दोनों पक्षों के बयान दर्ज कराये जा रहे हैं. गहन जांच के बाद ही यह पता चल पायेगा कि आखिर माजरा क्या है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital