चंदन मिश्रा हत्याकांड.
बिहार की राजधानी पटना में हुए चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) हत्याकांड में कथित रूप से शामिल दो बदमाशों को पुलिस और एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. चंदन मिश्रा हत्याकांड की साजिश में कौन-कौन शामिल है, इसका खुलासा अभी होना बाकी है, लेकिन पुलिस ये मानकर जरूर चल रही है कि इस हत्याकांड की साजिश पटना से लेकर कोलकाता तक रची गई, जिसके बाद पारस अस्पताल में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया.
मंगलवार (22 जुलाई) को बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और भोजपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्याकांड के आरोपी बलवंत कुमार सिंह और रवि रंजन कुमार सिंह घायल हो गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.
पुलिस ने बदमाशों के पास से दो पिस्तौल और एक मैगजीन जब्त की है.इससे पहले रविवार को पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि पटना के एक अस्पताल में चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) की हत्या के सिलसिले में सभी चार आरोपियों को कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि अन्य चार अभी भी फरार हैं. अज्ञात हमलावरों ने 17 जुलाई को जेल से पटना के पारस अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए कुख्यात बदमाश चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर अलग-अलग जगहों पर भाग गए थे.
उन्होंने बताया कि जांच शुरू करते हुए पटना पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और कई लोगों से पूछताछ की. मुख्य शूटर तौसीफ को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया. कोलकाता पुलिस और कोलकाता एसटीएफ ने हमें बहुत सराहनीय सहयोग दिया और उसी सहयोग की बदौलत तौसीफ को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया. तौसीफ के साथ वहां 3 अन्य लोग भी मिले जिनकी इस साजिश में भूमिका थी.
यह भी पढ़ें- Chandan Mishra Murder Case में छापेमारी के दौरान पुलिस की आरा में अपराधियों से मुठभेड़, 2 अपराधियों को लगी गोली
एसएसपी ने बताया कि शूटर तौसीफ पर पहले भी एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं. निशु खान पर भी जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं. कोलकाता से तौसीफ और निशु के अलावा हर्ष और भीम को भी गिरफ्तार किया गया है. अन्य चार अभी भी फरार हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…