क्राइम

दिल्ली में सूरज हत्याकांड के गुनहगारों की धर-पकड़ में जुटी क्राइम ब्रांच, भोला गैंग के तीन बदमाश दबोचे गए

रिपोर्ट: मुकेश राणा, दिल्ली


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुल्तानपुरी में हुई एक हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह वारदात 30 अप्रैल को सुल्तानपुरी इलाके में सामने आई थी, जिसमें सूरज नाम के युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी.

क्राइम ब्रांच के डीसीपी के अनुसार, 1 मई की रात सूरज की हत्या के बाद से ही आरोपी फरार थे. जांच के दौरान हेड कांस्टेबल पवन को इन आरोपियों के रोहिणी के जापानी पार्क के आसपास देखे जाने की सूचना मिली. इस इनपुट के आधार पर इंस्पेक्टर पुखराज के नेतृत्व में उप निरीक्षक निरंजन, हवलदार प्रवीण और सिपाही मनोज की टीम ने एक जाल बिछाया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अखिल उर्फ माया, करण जहरी और अनुराग के रूप में हुई है. ये तीनों भोला गैंग के कुख्यात सदस्य हैं और पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं.

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि सूरज की हत्या उनके साथी ऋतिक, तोमा, राहुल, अनुराग, करण और अखिल उर्फ माया ने मिलकर की थी. इसके बाद इलाके में विरोधी गुट पर गोली चलाने की भी घटना सामने आई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी. पुलिस अब मामले में बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे गिरोह की गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: NIA का बड़ा एक्शन, खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह के करीबी से जुड़े 17 ठिकानों पर मारे छापे

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

47 seconds ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

8 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

9 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

9 minutes ago

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

22 minutes ago