Bharat Express DD Free Dish

Delhi Schools Bomb Threats: दिल्ली के स्कूल और कॉलेजों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Delhi Schools Bomb Threats: दिल्ली के स्कूल और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसमें से सेंट थॉमस और सेंट स्टीफन कॉलेज भी हैं. जिन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई है.

Delhi college bomb

Delhi Schools Bomb Threats: दिल्ली के स्कूल और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसमें सेंट थॉमस स्कूल और सेंट स्टीफन कॉलेज भी शामिल हैं. धमकी अज्ञात लोगों के द्वारा ईमेल के जरिए दी गई है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची है. तलाशी अभियान चल रहा है.

पुलिस ने सेंट स्टीफन कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को खाली करवा दिया है. शुरुआती जांच के बाद दोनों जगहों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. छात्र और शिक्षक पूरी तरह सुरक्षित हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

सोमवार को भी मिली थी स्कूलों को उड़ाने की धमकी

यह पहली बार नहीं है कि देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई हो. पिछले काफी समय से एक पैटर्न की तरह दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों को उड़ाने की धमकी दी जा रही है. इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली के नेवी और सीआरपीएफ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी आई थी. हालांकि जांच के बाद ये धमकी फर्जी निकली.

ये भी पढ़ें- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कॉमरेड पिनाराई विजयन के नाम वाली आईडी से आया ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

एयरपोर्ट्स को भी दी जा रही उड़ाने की धमकी

इसी तरह देश के एयरपोर्ट्स को भी निशाना बनाया गया है. देश के कई एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. लेकिन जांच में ये धमकियां फर्जी निकली हैं. सरकार इन मामलों को गंभीरता से ले रही है. स्कूल और कॉलेजों में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये जा रहे हैं. वहीं लगातार मिल रही इन धमकियों को लेकर पुलिस अलर्ट दिख रही है.

इस संबंध में दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि, धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते के साथ दमकल विभाग मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया. तुरंत दोनों संस्थानों को खाली कराया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया. अबतक स्कूल या कॉलेज परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read