Faridabad Gangrape Case Update: हरियाणा के फरीदाबाद से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने एक विवाहिता महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की और अंत में उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए.
महिला ने गंभीर हालत में परिजनों को फोन कर आपबीती सुनाई. जिसके बाद परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
दरअसल यह पूरा मामला 29 दिसंबर का है. जहां 26 साल की एक विवाहिता महिला का अपनी मां के साथ झगड़ा हो गया था. गुस्से में पीड़िता घर छोड़कर निकल गई. रोड पर जाकर वह किसी टैक्सी का इंतजार कर रही थी.
पीड़िता के मुताबिक तभी एक कार में दो अनजान युवक वहां रुके और उसे देखकर बोले, “तू परेशान लग रही है ये लो 600 रुपये”. इसके बाद आरोपियों ने उसे लिफ्ट दे दिया. पीड़िता के मुताबिक उन्होंने उसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किये थे.
एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने उनसे मस्जिद छोड़ने को कहा था क्योंकि उसका घर मस्जिद के पास है, लेकिन उन्होंने गाड़ी को लॉक कर चलती कार में गैंगरेप किया. जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई. रात में 3 बजे के करीब आरोपी उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए.
सड़क पर गिरने की वजह से पीड़िता के चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आई हैं. हालत ये थी कि अस्पताल में डॉक्टरों को टांके तक लगाने पड़े.
सड़क किनारे बेसुध पड़ी पीड़िता ने अपनी बहन को फोन कर मामले की जानकारी दी. जिसके बाद उसकी बहन मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई. हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें- नए साल का तोहफा: RailOne एप से जनरल टिकट पर मिलेगा 3% डिस्काउंट, R-वॉलेट से 6% तक फायदा
फरीदाबाद पुलिस ने पीड़िता की बहन के बयान के आधार पर केस दर्ज क लिया है. पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और वैन को बरामद कर लिया है.
दोनों आरोपी यूपी के रहने वाले हैं. जिसमें से एक आरोपी झांसी और दूसरा मथुरा का रहने वाला बताया जा रहा है. दोनों की उम्मर 25 से 30 साल के बीच है. क्राइम ब्रांच 48 ने दोनों आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से डिटेन किया था. शाम को दोनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…