क्राइम

भगत सिंह बोल रहा हूं…1 करोड़ दो नहीं तो तुम्हारी बीबी को उठा लूंगा, क्या है पूरा मामला?

Gaya News: बिहार में कानून व्यवस्था का जैसे जनाजा निकल चुका है. आए दिन हो रही हत्या और लूटपाट से लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं. अब अपराधियों ने गया के एक मशहूर डॉक्टर को फोन कर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी है. अपराधियों ने कहा कि अगर 1 करोड़ रुपये रंगदारी नहीं दिये तो तुम्हारी बीबी को उठा लेंगे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अपराधियों की धमकी के बाद डॉक्टर का पूरा परिवार दहशत में है.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला बिहार के गया जिले का है. जहां मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार को अपराधियों ने फोन कर रंगदारी की मांग की. जिसका उन्होंने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है.

वायरल वीडियो में आरोपी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार को फोन पर धमकी देते हुए कह रहा है कि मैं पटना से भगत सिंह बोल रहा हूं. अगर 1 करोड़ रुपये रंगदारी नहीं दिये तो तुम्हारी पत्नी को उठा लेंगे. जब सत्येंद्र कुमार बार-बार फोन करने से मना करते हैं तो आरोपी उन्हें गाली-गलौज और धमकी देने लगता है.

कौन हैं डॉक्टर सत्येंद्र कुमार?

डॉ. सत्येंद्र कुमार मगध कॉलेज एवं अस्पताल के न्यूरोसर्जन विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के पद पर हैं. वे गया के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बहेत गांव के रहने वाले हैं. उनकी ख्याती को देखते हुए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया है. इस मामले को लेकर डॉ. सत्येंद्र कुमार ने मगध मेडिकल थाने में केस दर्ज कराई है. जिसकी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें- संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग, सेवादारों की बदसलूकी से ब्रजवासियों में भारी गुस्सा

पुलिस की जांच में क्या हुआ खुलासा?

अपनी प्रारंभिक जांच में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. सत्येंद्र कुमार को पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से कॉल किया गया था. जिससे मामला अब अंतरराज्यीय हो गया है. फिलहाल पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

30 seconds ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

16 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

31 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

50 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago