मनोरंजन

पवन सिंह को क्यों लगता है काले कपड़ों से डर? ‘पावर स्टार’ ने खोला अपनी पर्सनल लाइफ का ये बड़ा राज

कपिल शर्मा के शो में इस बार भोजपुरी तड़का जबरदस्त लगा है. शनिवार रात जब नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, सांसद मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) पहुंचे, तो हंसी के ठहाकों के बीच कई ऐसे राज खुले जिन्होंने फैंस को हैरान कर दिया.

खासकर पावर स्टार पवन सिंह, जो आमतौर पर काफी बेबाक रहते हैं, इस शो में थोड़े संभले हुए और कम बोलते नजर आए. लेकिन जब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और अंधविश्वास (या कहें उनकी मान्यताओं) से पर्दा उठाया, तो हर कोई सुनता रह गया.

काले कपड़ों से क्यों डरते हैं पवन सिंह?

शो के दौरान पवन सिंह ने एक दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वे ‘ब्लैक आउटफिट’ यानी काले कपड़े पहनने से कतराते हैं. इसके पीछे का कारण कोई फैशन चॉइस नहीं, बल्कि उनका पिछला कड़वा अनुभव है. पवन ने बताया कि जब भी उन्होंने ऊपर से नीचे तक काले कपड़े पहने हैं, उनके साथ कुछ न कुछ बुरा जरूर हुआ है. चाहे वो स्टेज पर बदसलूकी हो, कोई बड़ी लड़ाई या फिर पूरा दिन खराब होना.

उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि अगर किसी और रंग के कपड़े पहनकर भी उनका दिन खराब जाता है, तो वे उस ड्रेस को दोबारा कभी हाथ नहीं लगाते. वहीं दूसरी तरफ, अगर कोई ड्रेस उनके लिए ‘लकी’ साबित हो जाए, तो वे उसे 5 साल तक रिपीट कर सकते हैं. पवन ने हंसते हुए बताया कि उनके कपड़ों में लाल रंग का टच जरूर होता है क्योंकि वो इसे अपने लिए शुभ मानते हैं.

मनोज तिवारी का ड्राइवर से सांसद तक का सफर

सिर्फ हंसी-मजाक ही नहीं, शो में इमोशनल पल भी आए. मनोज तिवारी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि आज वो जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना आसान नहीं था. कॉलेज के दिनों में अपनी फीस भरने और खर्चा चलाने के लिए उन्होंने तीन साल तक ड्राइवर की नौकरी की थी. यह सुनकर सेट पर मौजूद हर शख्स दंग रह गया.

जब बचा हुआ खाना मांगते थे पवन

पवन सिंह ने भी अपने बचपन के संघर्ष की एक ऐसी कहानी सुनाई जिसने सबका दिल पसीज दिया. उन्होंने बताया कि उनका बचपन घोर गरीबी में बीता. गांव में जब किसी की शादी होती थी और खाना बच जाता था, तो उसे गरीब बच्चों में बांटा जाता था. पवन ने भावुक होकर कहा, “उन मांगने वाले हाथों में एक हाथ मेरा भी होता था.”

पवन सिंह ने साफ किया कि आज वो जो कुछ भी हैं, उसके पीछे तीन बड़ी वजहें हैं—पहली उनकी मां, दूसरा उनका काम और तीसरे उनके फैंस (दर्शक). उन्होंने कहा कि इन्हीं तीनों की बदौलत वो आज अर्श से फर्श तक का सफर तय कर पाए हैं.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में छाया पवन सिंह का जादू; कार्तिक आर्यन के बाद अब कृति सेनन ने भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर लगाए जोरदार ठुमके

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

35 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

50 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago