Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भगत सिंह बोल रहा हूं…1 करोड़ दो नहीं तो तुम्हारी बीबी को उठा लूंगा, क्या है पूरा मामला?

Gaya News: अपराधियों ने गया के एक मशहूर डॉक्टर को फोन कर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी है. अपराधियों ने कहा कि अगर 1 करोड़ रुपये रंगदारी नहीं दिये तो तुम्हारी बीबी को उठा लेंगे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Gaya News

Gaya News: बिहार में कानून व्यवस्था का जैसे जनाजा निकल चुका है. आए दिन हो रही हत्या और लूटपाट से लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं. अब अपराधियों ने गया के एक मशहूर डॉक्टर को फोन कर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी है. अपराधियों ने कहा कि अगर 1 करोड़ रुपये रंगदारी नहीं दिये तो तुम्हारी बीबी को उठा लेंगे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अपराधियों की धमकी के बाद डॉक्टर का पूरा परिवार दहशत में है.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला बिहार के गया जिले का है. जहां मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार को अपराधियों ने फोन कर रंगदारी की मांग की. जिसका उन्होंने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है.

वायरल वीडियो में आरोपी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार को फोन पर धमकी देते हुए कह रहा है कि मैं पटना से भगत सिंह बोल रहा हूं. अगर 1 करोड़ रुपये रंगदारी नहीं दिये तो तुम्हारी पत्नी को उठा लेंगे. जब सत्येंद्र कुमार बार-बार फोन करने से मना करते हैं तो आरोपी उन्हें गाली-गलौज और धमकी देने लगता है.

कौन हैं डॉक्टर सत्येंद्र कुमार?

डॉ. सत्येंद्र कुमार मगध कॉलेज एवं अस्पताल के न्यूरोसर्जन विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के पद पर हैं. वे गया के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बहेत गांव के रहने वाले हैं. उनकी ख्याती को देखते हुए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया है. इस मामले को लेकर डॉ. सत्येंद्र कुमार ने मगध मेडिकल थाने में केस दर्ज कराई है. जिसकी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें- संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग, सेवादारों की बदसलूकी से ब्रजवासियों में भारी गुस्सा

पुलिस की जांच में क्या हुआ खुलासा?

अपनी प्रारंभिक जांच में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. सत्येंद्र कुमार को पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से कॉल किया गया था. जिससे मामला अब अंतरराज्यीय हो गया है. फिलहाल पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital