क्राइम

Haryana: ASI ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार को बताया भ्रष्टाचारी

Haryana News: हरियाणा पुलिस विभाग में IPS वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब रोहतक में एक और पुलिसकर्मी ने अपनी जान दे दी है. रोहतक साइबर सेल के इंचार्ज एएसआई (ASI) संदीप लाठर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटनास्थल से तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट और एक वीडियो संदेश बरामद हुआ है, जिसने इस पूरे मामले को एक नया और सनसनीखेज मोड़ दे दिया है.

मृतक ASI संदीप ने अपने सुसाइड नोट में दिवंगत IPS वाई पूरन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पूरन कुमार को एक “भ्रष्टाचारी अफसर” बताया है और दावा किया है कि उनके पास IPS अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत मौजूद थे. ASI संदीप ने अपने नोट में लिखा है कि वाई पूरन कुमार जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को हाईजैक कर रहे थे और ईमानदार अधिकारियों को परेशान किया जा रहा था.

सूत्रों के अनुसार, ASI संदीप लाठर उस जांच टीम का हिस्सा थे जो IPS पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार से जुड़े एक मामले (वसूली के आरोप) की जांच कर रही थी. सुसाइड नोट में ASI ने यह भी लिखा है कि पूरन कुमार ने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या की थी. ASI संदीप ने अपनी आत्महत्या को “भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ शहादत” बताया है और दिवंगत IPS अधिकारी के परिवार के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है.

इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने सुसाइड नोट और वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. एक ही विभाग में लगातार हो रही इन आत्महत्याओं ने हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली और आंतरिक तनावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़िए: ये क्या? जिंदा रहते हुए उठवाई अपनी अर्थी, वजह सुन आप भी रह जाएंगे दंग

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago