देश

दोहा से हांगकांग तक हंगामा! कतर एयरवेज की फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

Ahmedabad News: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 14 अक्टूबर को बड़ा हादसा टल गया, जब दोहा से हांगकांग जा रही कतर एयरवेज (Qatar Airways) की फ्लाइट QR816 में तकनीकी खराबी आ गई. विमान को एहतियातन अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. फ्लाइट ने दोपहर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री सुरक्षित हैं.

कतर एयरवेज (Qatar Airways) ने बयान जारी कर बताया कि विमान की स्थिति का आकलन करने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है. यह एक प्रिकॉशनरी इमरजेंसी लैंडिंग थी, जो टेक्निकल इश्यू के चलते की गई. एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को अपनी टॉप प्रायोरिटी बताया और आगे की उड़ान व्यवस्था जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया.

दोपहर 2:30 बजे हुई लैंडिंग

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, दोहा से हांगकांग जा रही कतर एयरवेज (Qatar Airways) की उड़ान QR816 को तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया और एहतियातन आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. विमान दोपहर करीब 2:30 बजे सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं. विमान की स्थिति का आकलन करने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: तालिबान के पास कहां से आई पाकिस्तान को तबाह करने वाली ताकत?

टीम कर रही है काम

विमान की तकनीकी जांच के लिए इंजीनियरिंग टीम काम कर रही है, ताकि खराबी की सही वजह पता लगाई जा सके. गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. इस घटना से एक बार फिर विमान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं, लेकिन राहत की बात है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की याद हुई ताजा

इस घटना से अहमदाबाद प्लेन क्रैश की याद ताजा हो गई. 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 उड़ान भरने के 32 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 1.7 किलोमीटर दूर बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल ब्लॉक से टकरा गया, जिससे भीषण आग लग गई. विमान में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से 241 की मौत हो गई, जिसमें विश्वाश कुमार रमेश अकेले जीवित बचे थे. जमीन पर 19 से अधिक लोगों की जान चली गई थी. कुल मृतकों की संख्या 260 से अधिक पहुंच गई थी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

17 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

20 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago