नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़.
Naxal Encounter: झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत ललपनिया इलाके के जंगल में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली (Naxalites) मारे गए हैं, जिसमें एक करोड़ के इनामी माओवादी प्रयाग माझी भी शामिल है. यह मुठभेड़ सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई है, जो समाचार लिखे जाने तक जारी है.
संभावना जताई जा रही है कि मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों (Naxalites) को गोली लगी है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने राज्य पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में झारखंड के बोकारो जिले के ललपनिया क्षेत्र की लुगु पहाड़ियों में आज सुबह मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर कर दिया. जवानों ने एक एसएलआर और एक इंसास राइफल बरामद की है. अभी तक जवानों के घायल होने की कोई खबर नहीं है. रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है.
बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ और पुलिस बल की संयुक्त टीम ललपनिया थाना क्षेत्र के लुगू पहाड़ और उसकी तराई वाले जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी. इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों (Naxalites) ने पुलिस और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की. सर्च ऑपरेशन में ‘209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) के और झारखंड पुलिस के जवान शामिल हैं.
झारखंड में इस वर्ष पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अब तक 11 नक्सली मारे गए हैं. पुलिस और सुरक्षा बलों ने इस वर्ष तक झारखंड को पूरी तरह नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. झारखंड पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में पुलिस ने 244 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, जबकि पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गए. 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में चार जोनल कमांडर, एक सब जनरल कमांडर और तीन एरिया कमांडर शामिल थे.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…