Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jharkhand: बोकारो में सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी प्रयाग मांझी सहित आठ नक्सली ढेर

Naxal Encounter: झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत ललपनिया इलाके के जंगल में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली (Naxalites) मारे गए हैं.

Naxalites

नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़.

Naxal Encounter: झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत ललपनिया इलाके के जंगल में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली (Naxalites) मारे गए हैं, जिसमें एक करोड़ के इनामी माओवादी प्रयाग माझी भी शामिल है. यह मुठभेड़ सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई है, जो समाचार लिखे जाने तक जारी है.

Naxalites के साथ CRPF की मुठभेड़

संभावना जताई जा रही है कि मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों (Naxalites) को गोली लगी है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने राज्य पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में झारखंड के बोकारो जिले के ललपनिया क्षेत्र की लुगु पहाड़ियों में आज सुबह मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर कर दिया. जवानों ने एक एसएलआर और एक इंसास राइफल बरामद की है. अभी तक जवानों के घायल होने की कोई खबर नहीं है. रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़

बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ और पुलिस बल की संयुक्त टीम ललपनिया थाना क्षेत्र के लुगू पहाड़ और उसकी तराई वाले जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी. इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों (Naxalites) ने पुलिस और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की. सर्च ऑपरेशन में ‘209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) के और झारखंड पुलिस के जवान शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर! करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, झाड़ी में पड़ा मिला शव, आक्रोशित लोगों ने जाम किया हाईवे

झारखंड में इस वर्ष पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अब तक 11 नक्सली मारे गए हैं. पुलिस और सुरक्षा बलों ने इस वर्ष तक झारखंड को पूरी तरह नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. झारखंड पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में पुलिस ने 244 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, जबकि पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गए. 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में चार जोनल कमांडर, एक सब जनरल कमांडर और तीन एरिया कमांडर शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital