पश्चिम बंगाल के कालियाचक में जजों के काफिले पर हुए हमले को लेकर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, मामले में बड़े खुलासे हो रहे हैं. पहले इसे केवल दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन अब जांच एजेंसी एनआईए के द्वारा यह मामला सुनियोजित हमला साबित हो रहा है.
मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती पायलट कार चालक तारिकुल आलम ने बताया कि वे मोथाबाड़ी से लौट रहे थे. उसी दौरान अचानक उनके सिर पर बांस से हमला किया गया. उन्होंने कहा,
“हम समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ, तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.”
इस हमले के बाद एनआईए ने जजों को बचाने के लिए पहुंचे केंद्रीय बल और पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की है. सूत्रों के अनुसार, घायल दूसरे पायलट कार चालक रामप्रसाद मंडल से भी जल्द ही अस्पताल में बातचीत की जाएगी.
एनआईए ने 1 अप्रैल की शाम से रात तक मोथाबाड़ी थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से भी बात की. खबर है कि आज ही एक प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर एनआईए के महानिदेशक को भेजी जाएगी. इस रिपोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद इसे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जाएगा.
सूत्रों के मुताबिक, यह रिपोर्ट तीन हिस्सों में तैयार की जा रही है. पहला, घटना का विस्तृत विवरण, दूसरा, घटनाक्रम की टाइमलाइन, और तीसरा, पीड़ित जजों के बयान.
यह हमला उस समय हुआ जब कालियाचक-2 ब्लॉक में एसआईआर से जुड़े काम के दौरान भारी तनाव था. स्थानीय विरोध प्रदर्शनकारियों ने हजारों लोगों के नाम सूची से हटाए जाने के खिलाफ ब्लॉक ऑफिस घेर लिया. इस दौरान महिला सहित सात न्यायिक अधिकारियों को करीब नौ घंटे तक अंदर रोके रखा गया.
रात करीब 1 बजे, जब पुलिस और केंद्रीय बल उन्हें छुड़ाने पहुंचे, तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. इसी दौरान जजों की सुरक्षा में लगी पायलट कार पर हमला किया गया. अब एनआईए की जांच यह साफ कर रही है कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि पूरी तरह से योजनाबद्ध हमला था.
ये भी पढ़ें: सबरीमाला विवाद: 9 जजों की संविधान पीठ 7 अप्रैल से करेगी सुनवाई, जानें मामले के 7 बड़े सवाल
-भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…