उत्तर प्रदेश

बहन ही निकली भाई की कातिल! प्रेमी के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश, ऐसे खुला राज

मेरठ के दौराला कस्बे में शराब पीकर तीन लोगों की हत्या से जुड़ा मामला अब साधारण हादसा नहीं बल्कि एक बड़ी साजिश के रूप में सामने आया है. शुरुआती जांच में जहरीली शराब से मौत की बात कही जा रही थी, लेकिन पुलिस की गहन पड़ताल ने इस केस को पूरी तरह पलट दिया है. अब यह मामला मृतक की बहन के प्रेम प्रसंग से जुड़ गया है. दरअसल मृतक अंकित अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था. शराब पीकर बहन के साथ मारपीट करता था.

यही बात बहन को नागवार गुजरी और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भाई को मौत के घाट उतारने की प्लानिंग कर डाली. लेकिन भाई ने जहर मिली हुई शराब अपने दोस्तों के साथ बैठकर पी ली और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई.

मामला मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र का है जहां 2 दिन पहले जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई. परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नाराजगी जाहिर की. लेकिन पुलिस ने इस मामले में जब तफ्तीश की तो हकीकत पर से पर्दा उठ गया. मृतक अंकित उर्फ दौलत की बहन अलका और उसके प्रेमी पवन उर्फ पोली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

फेविक्विक और जहरीली शराब से बनायी गई योजना

जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, जो परिवार की नजरों में खटक रहे थे. इस रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा अंकित था, जो दोनों के मेल-जोल का विरोध करता था. यहीं से एक खतरनाक साजिश की नींव पड़ी. अलका और पवन ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश की तो पड़ोस की दुकान से फेविक्विक खरीदी गई और शराब के टैट्रा पाउच खोलकर उसमें ज़हर मिलाया गया फिर फेविक्विक से उसको चिपकाया गया ताकि शराब को जहरीली मानकर घटना को हादसा मान लिया जाए . लेकिन मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय ने खुलासा करते हुए बताया कि शक के आधार पर पुलिस ने जब मृतक की बहन से पूछताछ की तो अलका ने बताया कि उसने घर में रखी शराब में जहर मिला दिया था. योजना यह थी कि अंकित अकेले शराब पीए और उसकी मौत को सामान्य हादसा मान लिया जाए, लेकिन घटना योजना के मुताबिक नहीं चलीं. अंकित शराब लेकर तेल स्पेलर पर पहुंचा, जहां बाबूराम प्रजापति और जितेंद्र ने भी उसी शराब का सेवन कर लिया. शराब में अधिक तीव्रता वाला जहर मिलाया था जो सुनार की दुकान से खरीदा गया था.जहरीले पदार्थ का असर इतना घातक था कि तीनों की चार मिनट में दर्दनाक मौत हो गई.

पूछताछ के बाद बहन और प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने जब इस मामले में पूछताछ की तो अलका के बयानों से पुलिस का माथा ठनक गया. कई ऐसे तथ्य सामने आए जिन्होंने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया. सबसे बड़ा शक तब गहराया जब अलका ने पूछताछ के दौरान बार-बार अपने बयान बदले. शुरुआत में उसने खुद को पूरी घटना से अनजान बताया और इसे एक सामान्य हादसा साबित करने की कोशिश की, लेकिन उसके बयानों में लगातार विरोधाभास सामने आते रहे.

पुलिस ने इस मामले में करीब 100 लोगों के घर जाकर पुलिस ने जांच की . सख्ती से पूछताछ के बाद कुछ अहम सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की बहन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. अपने ही भाई और उनके परिचितों की हत्या करने बाद पुलिस ने अलका और उसके प्रेमी पवन को भी गिरफ्तार कर लिया तो इनकी प्रेम कहानी का भी दुःखद अंत हो गया.

ये भी पढ़ें: 30 साल का होगा हिसाब! संभल में मस्जिद और मदरसे पर ग्रामीणों ने खुद चलाया हथौड़ा

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

3 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

39 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

41 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago