Karawal Nagar Murder: दिल्ली के करावल नगर में रक्षा बंधन के दिन हुए एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की हत्या का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया है.
पुलिस ने ये भी बताया कि आरोपी तीनों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या करना चाहता था. इसके लिए उसने अपनी कलाई धारदार हथियार से काटने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी हिम्मत नहीं हो पाई. इसलिए वह वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस को उसके हाथ में कट के निशान भी मिले हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी मौके से फरार होकर अपनी मां के पास पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी ने दोनों बेटियों की हत्या कर आत्महत्या कर ली. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मामला खुल गया.
पुलिस के अनुसार आरोपी की मृतक पत्नी जयश्री रक्षाबंधन के दिन अपने मायके जाना चाहती थी. वह बार-बार प्रदीप से बुलंदशहर ले जाने की बात कर रही थी. लेकिन प्रदीप मना कर रहा था. इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. जिसके बाद आरोपी प्रदीप ने पत्नी की हत्या कर दी. उसके बाद दोनों बच्चियों को भी मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया.
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में सभी आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ने का दिया आदेश
पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकारी है. प्रदीप ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था. जिसको लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था.
वहीं इस मामले में मृतका जयश्री के भाई चंद्रभान ने अलग बात बताई. उसने बताया कि उसका जीजा भारी कर्ज में था. उसे जुआ खेलने व शराब पीने की आदत थी. जिसका जयश्री विरोध करती थी. जिसकी वजह से झगड़ा होता रहता था. जयश्री के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर भी हत्या का आरोप लगाया है.
– भारत एक्सप्रेस
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…
भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…
नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…
18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…