मनोरंजन

ED ऑफिस पहुंचे साउथ एक्टर Rana Daggubati, बेटिंग ऐप प्रमोशन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता Rana Daggubati सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए. बेटिंग ऐप्स प्रमोशन मामले में उनसे पूछताछ की गई . ईडी पता लगा रही है कि क्या उन्होंने गैरकानूनी बेटिंग ऐप्स के प्रचार में कोई भूमिका निभाई है.

बता दें कि राणा दग्गुबाती को 23 जुलाई को पेश होने का नोटिस दिया गया था, लेकिन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वह पेश नहीं हो सके थे. इसके बाद उन्होंने ईडी से नई तारीख की मांग की, जिसे मंजूर कर लिया गया.

राणा सोमवार सुबह 10:30 बजे हैदराबाद के बशीराबाग स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे. ईडी ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने इन ऐप्स का प्रचार किया था, इसके लिए उन्हें पैसे मिले या नहीं, और अगर मिले तो वह पैसे कहां से आए थे और कैसे खर्च किए गए.

वह इस मामले में ईडी के समक्ष पेश होने वाले तीसरे अभिनेता हैं. इससे पहले, विजय देवरकोंडा और प्रकाश राज केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए थे.

बेटिंग ऐप प्रचार में 29 सेलिब्रिटी शामिल

प्रकाश राज ने 30 जुलाई को ईडी को बताया कि उन्होंने किसी भी बेटिंग ऐप के प्रचार के लिए कोई भुगतान नहीं लिया. उन्होंने बताया कि साल 2016 में उन्होंने एक ऐप का विज्ञापन किया था, लेकिन उन्होंने अपनी नैतिक जिम्मेदारी के कारण पैसे स्वीकार नहीं किए. उन्होंने माना कि उन्हें उस ऐप का प्रचार नहीं करना चाहिए था.

वहीं विजय देवरकोंडा ने 6 अगस्त को ईडी को बताया कि उन्होंने केवल कानूनी तौर पर मान्यता प्राप्त और लाइसेंस प्राप्त स्किल-बेस्ड गेमिंग ऐप्स का प्रचार किया है. उन्होंने ईडी को उस ऐप से जुड़ी कंपनी, खाते और वित्तीय लेन-देन की जानकारी भी दी.

गैरकानूनी बेटिंग प्लेटफॉर्म को कथित रूप से बढ़ावा देने के आरोप में कुल 29 सेलिब्रिटीज के खिलाफ ईडी ने मामला दर्ज किया. इनमें टीवी एक्टर्स, टीवी होस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जैसे श्रीमुखी, श्यामला, वर्षिनी सुंदरराजन, वसंती कृष्णन, शोभा शेट्टी, अमृता चौधरी, नयनी पावनी, पद्मावती, हर्ष साई समेत कई अन्य भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में सभी आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ने का दिया आदेश

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

पराली के धुएं से देश को खतरा! बृजभूषण शरण सिंह ने सरकार से जोड़े हाथ, राहुल गांधी को भी दे डाली नसीहत

Parali Pollution Statement: पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पराली जलाने और बढ़ते प्रदूषण…

6 minutes ago

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

57 minutes ago

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…

1 hour ago

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 221% हुआ

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…

1 hour ago