कभी-कभार बचपन की बातें हमारे दिमाग से नहीं निकल पाती है और ऐसे ही कई रंजिशें हमारे दिमाग के किसी कोने में बैठी रह जाती हैं. ठीक कुछ ऐसे ही केरल के कासरगोड जिले से एक अजीब मामला सामने आया. जिसमें पुराने झगड़े को लेकर एक बुजुर्ग ने अपने ही पुराने सहपाठी के साथ मारपीट कर ली.
यह घटना 2 जून की है जब बालकृष्णन, मैथ्यू और बाबू नामक तीन पुराने सहपाठी आपस में मिलते है. तभी बालकृष्णन बाबू का कॉलर पकड़ लेता है. जिसके तुरंत बाद मैथ्यू एक पत्थर से बाबू के चेहरे और पीठ पर हमला करना शूरु कर देता है.
बाबू ने पुलिस को बयान देते हुए बताया की 1972 में जब ये सभी लोग कक्षा 4 में पढ़ते थे तब बाबू और बालकृष्णन के बीच किसी बात पर बहस हो गई थी. उस दौरान भी बालकृष्णन मैथ्यू के साथ मिलकर उसके ऊपर टूट गए थे. बाबू ने ये भी बताया की कक्षा 4 में एक बार उसने मैथ्यू को पीटा था.
पुलिस ने मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. बाबू ने अपने साथ हुए इस झड़प को लेकर बताया कि अगर बालकृष्णन और मैथ्यू मिलकर 1.5 लाख मुआवजा देते हैं तो वो कानूनी कारवार्ई वापस ले लेगा.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…
Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…
Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…
Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…
Asian Games 2026 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने देश की झोली में एक और…