देश

Indore Couple Case: ‘राजा मेरे करीब आ रहा है, जल्दी कुछ करो…सोनम और राज के Chats से हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Indore Couple Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में जांच ने नया मोड़ ले लिया है.जैसे-जैसे पुलिस मामले की तह तक जा रही है, सोनम रघुवंशी की भूमिका को लेकर हैरान करने वाली बातें सामने आ रही हैं.  ताजा जानकारी के अनुसार, सोनम ने अपनी शादी के सिर्फ तीन दिन बाद ही पति राजा की हत्या की साजिश रच डाली थी. यह खुलासा सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा की मोबाइल चैट्स से हुआ है.

शादी के तीसरे दिन बनी हत्या की योजना

पुलिस को मिली चैट्स से पता चला है कि सोनम ने शादी के तीसरे दिन ही राज कुशवाहा से राजा को रास्ते से हटाने की बात शुरू कर दी थी.चैट में सोनम ने साफ लिखा कि उसे पति राजा का उसके करीब आना बिल्कुल पसंद नहीं था. उसने यह भी कहा कि वह राजा से शादी से पहले ही दूरी बनाए हुए थी.

जांच में सामने आया कि सोनम और राज कुशवाहा ने मिलकर मेघालय में हत्या को अंजाम देने का प्लान बनाया था. हनीमून के लिए मेघालय का चुनाव भी सोची-समझी रणनीति थी. दोनों ने जानबूझकर ऐसी जगह चुनी, जहां हत्या को आसानी से अंजाम दिया जा सके.

11 मई को हुई थी शादी, 23 मई को लापता हुए दोनों

सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में धूमधाम से हुई थी.20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए.लेकिन 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए.
2 जून को खाई में मिला राजा का शव

2 जून को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में सोहरा के पास एक गहरी खाई में राजा का शव मिला.शव के पास एक झरना था.पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राजा की हत्या धारदार हथियार से की गई थी.

सोनम का गाजीपुर पहुंचना बना रहस्य

सोनम का गाजीपुर पहुंचना अभी भी पुलिस के लिए एक पहेली है.वह गाजीपुर के चौबेपुर में कैथी टोल प्लाजा के पास एक ढाबे पर मिली.यह टोल प्लाजा वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर है.वहां CCTV कैमरे लगे हैं.पुलिस इन फुटेज की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि सोनम वहां कैसे पहुंची और उसे किसने छोड़ा.

पुलिस गाजीपुर शहर और आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज भी खंगाल रही है.मेघालय पुलिस का कहना है कि यह मामला अब पूरी तरह से सुनियोजित हत्या की साजिश की ओर इशारा कर रहा है.

जानें क्या करता है सोनम का प्रेमी?

सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी इंदौर में एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री चलाते हैं. राज कुशवाहा उसी फैक्ट्री में काम करता था.वह सोनम से उम्र में करीब पांच साल छोटा है. सोनम फैक्ट्री में अकाउंट्स और स्टाफ से जुड़े काम देखने के बहाने अक्सर आती थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. कई बार फैक्ट्री के कर्मचारियों ने उन्हें एक साथ देखा भी था.

सोनम ने गाजीपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने घटना का सारा सच कबूल लिया है. अब मेघालय पुलिस उसे शिलॉन्ग ले जा रही है. इस मामले में गाजीपुर पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है. जांच अभी जारी है और पुलिस जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड के सभी राज खोलने की कोशिश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शुरू किया था ‘ऑपरेशन हनीमून’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

13 minutes ago

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

23 minutes ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

33 minutes ago

100 साल की उम्र में भी कोर्ट में डटे हैं पी. बी. मेनन, वकालत के जुनून ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

केरल के पलक्कड़ में रहने वाले पी. बी. मेनन (पूर्ण नाम: पी. बालासुब्रमण्यन मेनन) का…

39 minutes ago

Mahesh Joshi Bail: जल जीवन मिशन घोटाले के आरोपी महेश जोशी को SC से सशर्त जमानत, HC का फैसला पलटा

Mahesh Joshi bail Supreme Court: पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

41 minutes ago