Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कक्षा चार में हुई बहस का 50 साल बाद लिया बदला, पिटाई कर तोड़े दांत

केरल के कासरगोड जिले से एक अजीब मामला सामने आया. जिसमें पुराने झगड़े को लेकर एक बुजुर्ग ने अपने ही पुराने सहपाठी के साथ मारपीट कर ली.

victim-man-babu

कभी-कभार बचपन की बातें हमारे दिमाग से नहीं निकल पाती है और ऐसे ही कई रंजिशें हमारे दिमाग के किसी कोने में बैठी रह जाती हैं. ठीक कुछ ऐसे ही केरल के कासरगोड जिले से एक अजीब मामला सामने आया. जिसमें पुराने झगड़े को लेकर एक बुजुर्ग ने अपने ही पुराने सहपाठी के साथ मारपीट कर ली.

बुजुर्ग ने तोड़े सहपाठी के दांत

यह घटना 2 जून की है जब बालकृष्णन, मैथ्यू और बाबू नामक तीन पुराने सहपाठी आपस में मिलते है. तभी बालकृष्णन बाबू का कॉलर पकड़ लेता है. जिसके तुरंत बाद मैथ्यू एक पत्थर से बाबू के चेहरे और पीठ पर हमला करना शूरु कर देता है.

क्या है पूरा मामला?

बाबू ने पुलिस को बयान देते हुए बताया की 1972 में जब ये सभी लोग कक्षा 4 में पढ़ते थे तब बाबू और बालकृष्णन के बीच किसी बात पर बहस हो गई थी. उस दौरान भी बालकृष्णन मैथ्यू के साथ मिलकर उसके ऊपर टूट गए थे. बाबू ने ये भी बताया की कक्षा 4 में एक बार उसने मैथ्यू को पीटा था.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. बाबू ने अपने साथ हुए इस झड़प को लेकर बताया कि अगर बालकृष्णन और मैथ्यू मिलकर 1.5 लाख मुआवजा देते हैं तो वो कानूनी कारवार्ई वापस ले लेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital